युवा दंपति ने मंगलवार देर रात थर्मल की झील में छलांग लगाकर जान दे दी। अंधेरे के चलते दोनों को झील से निकालने में करीब एक घंटा लग गया। इस दौरान उनकी मौत हो गई।
मंगलवार देर रात युवा दंपति ने थर्मल की झील नं. 1 में छलांग मार दी। उनको छलांग मारते वहां मौजूद कुछ लोगों ने देख लिया। दोनों को बचाने के लिए बहुत कोशिश की गई, पर अंधेर में कुछ दिखाई न देने के चलते बहुत प्रयास कर करीब एक घंटे में दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
मृतकों की शिनाख्त राजीव कुमार (22) और रेखा रानी पत्नी राजीव कुमार (20) निवासी खेता सिंह बस्ती के तौर पर हुई। घटना का कारण पति-पत्नी में झगड़ा बताया जा रहा है।
मृतकों की एक ढाई वर्ष की बच्ची और सात महीने का लड़का है। सूचना मिलने पर थाना थर्मल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।