फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी प्रेमकहानीः ट्रेन के नीचे कटे युवक-युवती, सिर धड़ से अलग

Fri, 23 Sep 2016 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
बठिंडा में युवक और युवती ट्रेन के आगे कूदे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रेम कहानी का अंत ऐसा खौफनाक होगा, ऐसा किसी ने भी सोचा न होगा जो इनके साथ हुआ। बठिंडा फिरोजपुर रेलवे लाईन पर ट्रेन के नीचे आने से युवक-युवती की मौत हो गई। हालत ये थी कि दोनों के सिर के टुकड़े टुकड़े हो चुके थे। समाजसेवी संस्था सहारा के सदस्यों ने जीआरपी की सहायता से दोनों शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
Trending Videos

बठिंडा में युवक और युवती ट्रेन के आगे कूदे - फोटो : अमर उजाला
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक अपने प्यार में परिवार वालों को अड़चन बनता देख दोनों ने ये कदम उठाया। प्रेमी जोडे़ की शिनाख्त राजकुमार (25) और मंजू देवी निवासी थाना रावला जिला गंगानगर के तौर पर हुई है। जीआरपी के थानेदार जगदीश चंदर ने बताया कि उन्होंने बताया कि युवक व युवती के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनकी शिनाख्त उनके बैग में से मिले आधार कार्ड से हुई है।
विज्ञापन

बठिंडा में युवक और युवती ट्रेन के आगे कूदे - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारी के अनुसार जब गंगानगर से बठिंडा की तरफ ट्रेन आ रही थी तो गाड़ी कुछ समय के लिए नहर पुल पर रुक गई थी। इसके बाद युवक व युवती ट्रेन से उतरकर दोनों ट्रैक पर जाकर लेट गए। ट्रेन के चलने पर दोनों की कटने से मौत हो गई। थाना जीआरपी पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिस दोनों के परिजनों का इंतजार कर रही है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें