फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में इंजीनियर ने किया खौफनाक कांड

Tue, 26 May 2015 07:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियर युवक जिस युवती को दिलोजान से चाहता था युवती को भनक तक न थी। हारकर युवक ने ऐसा खौफनाक कांड कर दिया जिसे देख सब सन्न रह गए। वारदात पंजाब के पठानकोट जिले के गांव जुगियाल जख में हुई। यहां एक तरफा प्यार के चलते इंजीनियर ने लड़की के घर आकर पहले लड़की पर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी फिर खुद को भी आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


दोनों को गंभीर रूप से झुलसी हालत में सिविल अस्पताल पठानकोट में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक 90 प्रतिशत और युवती 98 प्रतिशत झुलस चुके । युवक रजनीश कुमार (31) पुत्र कंवल निवासी झज्जर (हरियाणा) ने और युवती सुनीता (24) पुत्री प्रताप सिंह ने भी देर शाम तक दम तोड़ दिया।

आरोपी युवक रजनीश पंजाब के ही मोरिंडा  स्थित एक निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर के पद पर तैनात था। पुलिस ने लड़के की जेब से एक प्रेम पत्र बरामद किया है। इसमें उसने शादी न होने की स्थिति में खुदकुशी करने का हवाला दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


लड़की सुनीता कुमारी (24) की मां शाहनो देवी ने बताया कि रोजाना की तरह वह सुबह रानीपुर में धागा फैक्टरी में नौकरी पर चली गई और घर पर बेटी अकेली थी। सुबह 11 बजे एक लड़का उनके घर पर आया और उसे सुनीता से पानी पिलाने को कहा। लड़की फ्रिज से पानी लेने के लिए गई तो लड़के ने कमरे दी कुंडी अंदर से बंद कर ली और उसके साथ जबरदस्ती करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पत्र में लिखा, 'विवाह में कामयाब न होने पर आत्महत्या तय

जब वह अपनी कोशिश में कामयाब न हो सका तो उसने अपने हाथ में पकड़ी बोतल से खुद और सुनीता पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। लड़की चीख पुकार मचाती घर से बाहर की तरफ भागी। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

शाहपुरकंडी पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पठानकोट में भर्ती कराया। लड़की की मां ने बताया कि ना तो वह लड़के को जानती है और न ही उसकी बेटी। बाद में लड़के की जेब से मिले शिनाख्ती कार्ड से उसकी पहचान हो सकी जोकि मोरिंडा में एक निजी कंपनी का था।

थाना शाहपुरकंडी के एसएचओ कुलदीप कुमार ने कहा कि लड़के की जेब से मिले पत्र में उसने लिखा है कि मैं विवाह कराने के लिए जा रहा हूं और कामयाब न होने पर आत्महत्या कर लेनी है। उन्होंने बताया कि लड़के के बैग से दो मोबाइल, बस पास और शिनाख्ती कार्ड बरामद किए गए हैं।

एक मोबाइल में युवक और युवती दोनों की फोटो हैं जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। सिविल अस्पताल पहुंचे डीएसपी धार कलां रणजीत सिंह ने बताया कि लड़के की जेब से मिलने प्रेम पत्र की पड़ताल जारी है और सारी कहानी का लड़के के परिजनों के पठानकोट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

उन्होंने कहा कि लड़के के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। लड़के के भाई आनंद ने फोन पर बताया कि एक महीना पहले रजनीश घर आया था और उसने किसी लड़की से कोई संबंध होने की बात नहीं बताई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें