फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दशहरा कार्यक्रम में आएंगे सीएम भगवंत मान, पुलिस ने तिब्बत मार्केट में बढ़ाई सतर्कता

Wed, 05 Oct 2022 04:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने मेले के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वहीं आयोजन स्थल पर पुलिस के साथ ही सीएम सुरक्षा में तैनात स्टाफ ने आकर कड़ी निगरानी रखनी शुरू कर दी है। मंच समेत आसपास के स्थल को बम निरोधक यंत्रों से जांचा जा रहा है। दशहरा कार्यक्रम में सीएम मान के आने के चलते मोहाली पुलिस व प्रशासन के कई उच्चाधिकारी भी वहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला मौका होगा जब भगवंत मान अपने हलके को छोड़कर मोहाली में हो रहे दशहरा कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं। कार्यक्रम को लेकर आयोजनकर्ताओं ने पूरी तैयारी कर ली है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीएम मान शाम पांच बजे मोहाली के फेज-8 स्थित तिब्बत मार्केट में पहुंचेंगे। उनके आने की सूचना मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। वहीं वाईपीएस चौक से फेज-7 तक सड़क को एक तरफ से बंद कर दिया गया है।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने मेले के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वहीं आयोजन स्थल पर पुलिस के साथ ही सीएम सुरक्षा में तैनात स्टाफ ने आकर कड़ी निगरानी रखनी शुरू कर दी है। मंच समेत आसपास के स्थल को बम निरोधक यंत्रों से जांचा जा रहा है। दशहरा कार्यक्रम में सीएम मान के आने के चलते मोहाली पुलिस व प्रशासन के कई उच्चाधिकारी भी वहां पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें