शादी की तैयारियां चल रही थी, दुल्हन के बान लगाया जा रहा था कि अचानक कहर टूटा और लड़की अस्पताल पहुंच गई। मामला हरियाणा के हिसार का है। आजाद नगर में मंगलवार शाम को गुटीय संघर्ष होने से दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए।
इनमें एक पक्ष की महिलाओं समेत आठ और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि झगड़े में जिस युवती की शादी है, उसे भी चोटें आई हैं। दोनों पक्षों के घायल प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल से चले गए। पुलिस ने फूफा पक्ष के 11-12 लोगों पर केस दर्ज किया है।
वहीं दूसरे पक्ष के बयान दर्ज कर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों में काफी समय से रंजिश चली हुई है। आजाद नगर के महेंद्र, उसके भाई अशोक, मां संतोष, अन्य कमलेश, वकीला, सुनीता, रितु, किरण और शिखा और दूसरे पक्ष के आजाद सिंह, मुकेश और अन्य घायल हो गए।