फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

Mon, 02 Nov 2020 11:20 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी,फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
police beaten
विज्ञापन

दंपती को पीटने की शिकायत मिलने पर गांव सुल्तान वाला पहुंची पुलिस को आरोपियों ने घेर लिया। पुलिस ने हवाई फायर कर जान बचाई। 112 नंबर पर पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में आरोपियों ने शिकायतकर्ता और उनकी पत्नी को बुरी तरह पीटने के अलावा ट्रैक्टर को नुकसान पहुंचाया है। थाना आरिफके पुलिस ने पांच लोगों को नामजद कर 22 के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एएसआई रमेश मसीह को 112 हेल्पलाइन नंबर से शिकायत मिली थी। शिकायत पर एएसआई रमेश मसीह पुलिस पार्टी के साथ गांव सुल्तान वाला रात को पहुंचे। साझी जमीन पर धान काटने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। आरोपियों ने सुरजीत सिंह और उसकी पत्नी को बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया था। यही नहीं आरोपियों ने सुरजीत की पत्नी के कपड़े भी फाड़ दिए थे। 

आरोपियों ने सुरजीत के ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की थी। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची आरोपियों ने पुलिस पार्टी को घेर लिया। पुलिस ने खुद के बचाव में हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन


इस कारण आरोपी वहां से भागे और पुलिसवालों ने अपनी जान बचाई। पुलिस ने मौके से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली में कटा हुआ धान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी राजिंदर सिंह, गुरजंट सिंह, रूलिया सिंह, गुरजीत सिंह, प्यारा सिंह समेत 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। सब-इंस्पेक्टर नवप्रीत सिंह के मुताबिक आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें