फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने किया 10 बाजारों की 12 दुकानों पर हाथ साफ

Sat, 07 Dec 2013 11:20 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने फेज दस की मिनी मार्केट पर धावा बोला। यहां की एक दर्जन दुकानों के ताले तोड़कर चोर जो भी मिला लेकर चले गए। सूचना पर थाना फेज 11 पुलिस मौके पर पहुंची। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी नमूने लिए हैं।
विज्ञापन


चोरों ने मार्केट के पूर्व प्रधान आरपी शर्मा की विक्की डिपार्टमेंटल स्टोर को भी निशाना बनाया। दो करियाना शॉप, ब्यूटी पार्लर, मोबाइल फोन की दुकान और कपड़ों की दुकानों के ताले तोड़े।

जहां से लैपटॉप, कई मोबाइल फोन, गल्लों में पड़ी नगदी और अन्य कीमती सामान चोरी हुआ है। आरपी शर्मा ने बताया कि दुकान नंबर 11 व 12 के मालिक रात दो बजे तक दुकानों में काम कर रहे थे। लिहाजा वारदात उसके बाद हुई है।
विज्ञापन


हैरानी की बात है कि जिन दुकानों के ताले टूटे, उन सभी का मुंह मेन रोड की तरफ है। चोरों ने जिस ढंग से दुकानों की तलाशी ली, उसमें काफी वक्त लगा होगा। परंतु इस बीच कोई पीसीआर पार्टी वहां से नहीं गुजरी।

मार्केट की प्रधान गुरचरन कौर ने बताया कि पांच दिन पहले ही चौकीदार का एक दुकानदार के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद वह नौकरी छोड़ कर चला गया।

उन्होंने तीन दिसंबर को ही सारे दुकानदारों से कह दिया था कि नया चौकीदार आने तक दुकानों की सुरक्षा खुद करें। दुकानदारों ने रात को पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें