फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा के लिए जगह देखने गया था बच्चा, मौत ऐसे ले गई साथ

Thu, 03 Nov 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
Drowned
विज्ञापन
छठ पूजा के लिए जगह देखने गए 10 साल के बच्चे को मौत अपने साथ ले गई। हादसा इस तरह हुआ कि दोस्त शोर मचाते रह गए। घटना पंजाब के लुधियाना की है।
विज्ञापन


छठ पूजा करने को जगह बनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ मुंडिया कलां स्थित मच्छी तालाब पर गए दस वर्षीय विवेक कुमार पानी में ही डूब गया। उसके दोस्तों ने शोर मचाया तो आस-पास के लोगों ने विवेद को तालाब से किसी तरह से बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया।

जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना जमालपुर और चौकी मुंडियां कला की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद विवेक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस शुक्रवार को विवेक के शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर वालों को बताए बिना गया था

Drowned
जांच अधिकारी हरनेक सिंह ने कहा कि विवेक इलाके में ही स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाई करता है। कुछ दिन बाद छठ पूजा का पर्व है। जिसकी तैयारियां प्रवासी लोग कर रहे है।

वीरवार की सुबह विवेक अपने दोस्तों के साथ घर वालों के बिना बताए मच्छी वाले तालाब पर छठ पूजा के लिए जगह बनाने के लिए चला गया। इसी दौरान वहां पर वह तालाब में गिर गया और पानी में डूब गया। उसके साथियों ने काफी शोर मचाया। वहां आस-पास केलोग इकॉट्ठा हो गए।

जिन्होंने उसे किसी तरह से बाहर निकाला और पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरनेक सिंह के मुताबिक विवेक को बाहर निकालने में कुछ देर लग गई थी। जिस वजह से पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें