फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 फेरों के बाद टूटा कहर, विदाई से ठीक पहले पुलिस आई और दुल्हन को ले गई

Sat, 25 Nov 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
bride hands
विज्ञापन
7 फेरों के बाद युवक पर ऐसा कहर टूटा कि होश उड़ गए। विदाई होने से ठीक पहले पुलिस आ पहुंची और दुल्हन को अपने साथ ले गई। मामला चंडीगढ़ का है। शादी नाबालिग लड़की की हुई और दूल्हा एनआरआई था, वह दुबई से शादी करने आया था।
विज्ञापन


क्योंकि दुल्हन नाबालिग थी, इसलिए पुलिस उसे साथ ले गई और घरवालों की काउंसिलिंग करने के बाद ही उसे घर भेजा गया। अब वह कजहेड़ी स्थित अपने घर पर ही रहती है और स्कूल जाती है। वहीं लड़के वालों के खिलापु फतेहगढ़ थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रिश्तेदार शादी के खिलाफ था तो पुलिस बुलाई

bride abscond
मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की के लिए फतेहगढ़ साहिब के एक गांव से दुबई में रहते एनआरआई युवक का रिश्ता आया था। घरवालों ने अच्छा रिश्ता देखकर शादी के लिए हां की दी। लेकिन लड़की की उम्र को दरकिनार कर दिया।

शादी की तारीख तय हुई और शादी हो भी गई। वहीं लड़की का एक रिश्तेदार शादी के खिलाफ था। काफी समझाने पर जब मां बाप नहीं माने तो उसने 181 नंबर पर फोन कर दिया। मामला जानकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्ची का रेस्क्यू किया। साथ ही स्कूल से उसका एज प्रूफ मंगाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें