पीएनबी के चीफ मैनेजर की मौत के मामले में पंचकूला पुलिस ने एसीपी पूर्णिमा सिंह के नेतृत्व में स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित कर दी है।
छह दिनों तक जीआरपी कुछ नहीं कर सकी तो यह मामला पंचकूला पुलिस को सौंप दिया गया। दो जुलाई को चंडीगढ़ में बैंकर्स की मीटिंग से लौटकर अजय सहगल ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी थी।
अजय सहगल के जीजा, अमृतसर निवासी एनके पुरी ने फोन पर बताया कि इस मामले की जांच अब कुछ आगे बढ़ने की उम्मीद है।
परिजनों का कहना है कि वे कुछ बैंक अधिकारियों की वजह से ही परेशान चल रहे थे और इसका जिक्र भी किया करते थे। जिन दोनों अधिकारियों के नाम सुसाइड नोट में है, उन्हें बैंक की तरफ से बचाने की भी कोशिशें की जा रही हैं।