पुलिस ने वीरवार को बसपा पार्षद जन्नत जहां के दो लाख के चेक चोरी मामले में आरोपी सेक्टर-18 निवासी अनमोल लखनपाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी से चेक चोरी और कैश करवाने के बारे में पूछताछ की जानी है।
विदित रहे कि बसपा पार्षद जन्नत जहां ने 12 मार्च को सेक्टर-34 थाने में दो लाख के चेक चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस बैंक से ट्रांसफर केस का डिटेल्स लेगी। इसी आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जन्नत जहां के पति अनवर ने अनमोल पर ऑफिस से चेक चोरी का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया था कि अनमोल ने जन्नत द्वारा साइन किया गया 26 दिसंबर का चेक चोरी कर लिया। 12 मार्च को उसने चेक यश बैंक से कैश करवा लिया। इसके बाद पार्षद जन्नत जहां ने शिकायत दर्ज करवाई।
वहीं इसके दो दिन बाद आरोपी अनमोल लखनपाल ने एसएसपी से मिलकर पार्षद पर झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया था।