फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: चालान काटने की वजह पूछी तो भड़क गया एसआई और युवक को पीट डाला, गिरफ्तार

Sat, 13 Apr 2019 01:57 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
युवक से की मारपीट
विज्ञापन
रॉन्ग पार्किंग में खड़ी गाड़ी में क्लैंप लगाने पर सेक्टर 34 में हंगामा हो गया। ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर से गाड़ी मालिक की पहले कहासुनी हुई, फिर मारपीट हो गई। इस दौरान वहां काफी भीड़ जमा हो गई। गाड़ी एकेडमी संचालक रंजीत झा की थी। पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर एकेडमी संचालक रंजीत और उनके साथी दिलखुश को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि रंजीत की पत्नी रिचा फरार है। दूसरी ओर इस घटनाक्रम के वायरल वीडियो ने पुलिस की कहानी की पोल खोल दी।
विज्ञापन


वीरवार शाम करीब साढ़े पांच बजे ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर रंजीत सिंह अपनी टीम के साथ सेक्टर-34 में रॉंग पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में क्लैंप लगा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर 34 में एकेडमी चलाने वाले रायपुर खुर्द निवासी रंजीत झा, उनकी पत्नी रिचा और दोस्त दिलखुश झा वहां पहुंच गए। उन्होंने सब इंस्पेक्टर से चालान काटने की वजह पूछी तो एसआई ने झिड़क दिया। इस पर रंजीत झा और दिलखुश की एसआई से बहस शुरू हो गई।

एसआई का आरोप है कि एकेडमी संचालक ने सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने समेत उनसे बदसलूकी की। इसलिए उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 332, 353, 506 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया। बाद में पुलिस ने रंजीत और दिलखुश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एक मिनट 18 सेकेंड के वीडियो ने खोली पुलिस की पोल
पुलिस की इस कहानी की पोल एक वायरल वीडियो ने खोल दी है। एक मिनट 18 सेकेंड के इस वीडियो में सब इंस्पेक्टर पीड़ित युवक से धक्कामुक्की करने के अलावा लात मारते भी दिख रहे हैं। वीडियो बनाते समय काफी लोग वहां मौजूद हैं। वीडियो में एकेडमी संचालक को धमकाते भी एसआई दिख रहे हैं। वीडियो रंजीत झा के साथी ने ही बनाया है। इसके बाद रंजीत ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन से शिकायत कर दी। पीसीआर मौके पर पहुंची लेकिन बिना कार्रवाई किए लौट गई।

क्या कहते हैं सब इंस्पेक्टर
मामले में ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर रंजीत सिंह का कहना है कि वीडिया बाद में शूट किया गया है। इससे पहले ही उक्त आरोपियों ने उनके साथ बदसलूकी की। सरकारी काम में बाधा पहुंचाई और धमकियां भी दीं। पुलिस की ओर से कोई मिसबिहेव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें