फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाल है चंडीगढ़ पुलिस: मोबाइल चोरी की घटना कैमरे में कैद हो गई, पीड़ित की शिकायत ही नहीं ले रही.. जानें मामला

Fri, 01 Aug 2025 09:12 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

खुड्डा अलीशेर निवासी हरिंदर सिंह अखबार वितरक हैं। बीते 25 व 26 जुलाई की रात करीब डेढ़ बजे अपनी गाड़ी में पेट्रोल डलवाने सेक्टर-28 के पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने पेट्रोल भरवाने के लिए गाड़ी पंप पर खड़ी की और उतरकर कुछ देर के लिए दूसरी तरफ चले गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिख रहा आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ सेक्टर-28 के एक पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के दौरान गाड़ी से मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई लेकिन पुलिस ने चोरी के बजाय गुमशुदगी का मामला बताकर एफआईआर दर्ज करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


खुड्डा अलीशेर निवासी हरिंदर सिंह अखबार वितरक हैं। बीते 25 व 26 जुलाई की रात करीब डेढ़ बजे अपनी गाड़ी में पेट्रोल डलवाने सेक्टर-28 के पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने पेट्रोल भरवाने के लिए गाड़ी पंप पर खड़ी की और उतरकर कुछ देर के लिए दूसरी तरफ चले गए। जब वह आकर गाड़ी में बैठे तो देखा उनका मोबाइल गायब है। काम की व्यस्तता के चलते हरिंदर ने पहले अखबार वितरण का काम पूरा किया। जब वह 27 जुलाई की सुबह सेक्टर-26 थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करने के बजाय ई-साथी मोबाइल एप डाउनलोड करवा कर मोबाइल गुम होने की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने को कहा।

पुलिस की जिम्मेदारी, लेकिन पीड़ित ने खुद जुटाए सबूत

हरिंदर सिंह ने पेट्रोल पंप पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई। इसमें में साफ दिख रहा है कि एक युवक एक्टिवा से आता है और गाड़ी से मोबाइल चुराकर चला जाता है। पीडि़त ने यह रिकॉर्डिंग पुलिस को भी दिखाई लेकिन फिर भी चोरी की एफआईआर नहीं दर्ज की गई। सीसीटीवी में आरोपी की एक्टिवा का नंबर भी साफ दिख रहा है।

एसएचओ बोले- किसने मना किया, जांच करूंगा

सेक्टर-39 थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने कहा कि वह जांच करेंगे कि किस पुलिसकर्मी ने पीड़ित को चोरी के बजाय मोबाइल गुम होने की शिकायत करने को कहा। यदि सीसीटीवी में चोरी की पुष्टि हो रही है तो मामला चोरी का बनता था।। एसएचओ ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें