फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत ढंग से ओवरटेक करने पर टोका तो कांस्टेबल से भिड़े ऑटो सवार

Sat, 05 Nov 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कांस्टेबल से भिड़े ऑटो सवार - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
देर रात कार को गलत तरीके से ओवरटेक करने पर ऑटो चालकों को टोकना कांस्टेबल को महंगा पड़ गया। कांस्टेबल का आरोप है कि ऑटो चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर उनसे झगड़ा शुरू कर दिया। कांस्टेबल की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान नया गांव निवासी मनिंदर सिंह और जय प्रकाश के रूप में हुई है। डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल ने बताया कि शुक्रवार रात को करीब 10 बजे ट्रैफिक पुलिस में तैनात नया गांव निवासी कांस्टेबल दिनेश कुमार अपनी कार से घर लौट रहा था। जैसे ही वह खुड्डा लाहौरा-नया गांव रोड पर पहुंचा, आरोपी ऑटो में आ रहे थे। इसके बाद उन्होंने गलत ढंग से ओवरटेक किया और जब कांस्टेबल ने उनको टोका तो दोनों बहस करने लगे।

बहस इतनी बढ़ गई कि बात धक्कामुक्की और हाथापाई तक पहुंच गई। कांस्टेबल ने मामले की सूचना 100 नंबर पर दे दी। मौके पर पहुंची सेक्टर-11 थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें