82 वर्षीय बुजुर्ग सीएसएफ नंबर-एक में पहले फ्लोर पर अकेली रहती है। मंगलवार तड़के 3:10 पर किसी ने घर का दरवाजा खटखटाया और चार नकाबपोश युवक अंदर घुस गए। युवकों ने महिला को एक कपड़े से बांधकर अलमारी की चाबी लेकर लाखों की ज्वेलरी लूट ली और फरार हो गए थे।
चंडीगढ़ के सेक्टर-28 में मंगलवार तड़के घर में अकेली एक बुजुर्ग महिला को कुछ अज्ञात बदमाशों ने बंधक बनाकर लूट लिया था। पुलिस ने मामले को सुलझा लिया है और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपियों ने महिला के गले पर गंडासी रखकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। सेक्टर-26 थाने में लूट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। बदमाश घर में से लाखों रुपये की लूट को अंजाम देकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
पुलिस सहित अन्य जांच टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले में जांच शुरू कर दी थी। पुलिस व अन्य जांच टीमों को घटनास्थल से एक गंडासी, लोहे की राॅड व अन्य हथियार भी मिले थे जिन्हें सीएफएसएल टीम ने कब्जे में ले लिया था।
82 वर्षीय बुजुर्ग ने पुलिस को दिए बयानों में बताया था कि वह सीएसएफ नंबर-एक में पहले फ्लोर पर अकेली रहती है। तड़के 3:10 पर किसी ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया और चार नकाबपोश युवक अंदर घुस गए। युवकों ने महिला को एक कपड़े से बांधकर अलमारी की चाबी लेकर लाखों की ज्वेलरी लूट ली और फरार हो गए थे। इसके बाद जांच टीमों ने घटनास्थल व आसपास की सीसीटीवी फुटेज निकालकर जांच शुरू क दी थी।
अरोमा होटल के पास मिली फुटेज से पता चला था कि चारों आरोपी यहां अलग-अलग हो गए थे। इसके बाद दो आरोपी सेक्टर-43 बस स्टैंड से पंजाब की बस में बैठकर फरार हो गए थे। फुटेज के आधार पर क्राइम सेल की टीम ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।