नाके पर खड़ी पुलिस को देखकर युवक घबरा गया और भागने लगा। भागकर दबोचा तो तलाशी के दौरान उसकी जेब से चौंकाने वाली चीज मिली। घटना चंडीगढ़ की है। सब इंस्पेक्टर मंजीत सिंह ने बताया कि युवक की जेब से 120 ग्राम चरस मिली।
पुलिस ने बरामद चरस को सील करते हुए जांच के लिये सीएफएसएल भेज दिया। सेक्टर 36 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट केतहत केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर 61 पुलिस चौकी के इंचार्ज मंजीत सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान सेक्टर 52 निवासी जय कुमार (49) के रूप में हुई।
सब इंस्पेक्टर मंजीत सिंह की वे अपनी टीम के साथ शनिवार शाम करीब 5.30 बजे सेक्टर 52 के गंदे नाले के पुल पर नाका लगा कर आने जाने वाले वाहन चालकों की जांच कर रहे थे। इस दौरान जय कुमार नजदीक के जंगल से पैदल चल कर मुख्य सड़क पर आया।
अपने सामने पुलिस को देखते ही वे घबरा गया और वापस मुड़कर भागने लगा। जिस पर पुलिस मुलाजिमों ने उसे काबू कर लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उससे 120 ग्राम चरस बरामद हुई। वहीं रविवार को जिला अदालत में पेश कर आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक में भेज दिया।