फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के बाहर सोने को लेकर विवाद, रिक्शा चालक की गला रेतकर हत्या

Tue, 30 May 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बैंक स्क्वॉयर में रिक्शा चालक की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
सेक्टर-17 स्थित बैंक स्क्वॉयर में एसबीआई के सामने एक रिक्शा चालक की किसी ने गला रेतकर हत्या कर दी। लोगों ने बताया कि उसकी 3 दिन पहले एक रिक्शा चालक से सोने की जगह को लेकर हाथापाई हुई थी। लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया था। जहां रिक्शा चालक का शव मिला है, वहीं ठीक ऊपर एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। सूत्रों के अनुसार कैमरे में 2 संदिग्ध युवकों की तस्वीर सामने आ रही है। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह हत्या की सूचना पाकर एसएसपी, डीएसपी और थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस को आरोपियों का सुराग नहीं मिल पाया है।
डीएसपी रामगोपाल ने बताया कि सोमवार सुबह 8:10 बजे खून से लथपथ शव की जानकारी मिली। शव के पास से बरामद बॉक्स में कुछ कपड़े मिले हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति 15 वर्षों से रिक्शा चला रहा था और रात को बैंक स्क्वॉयर में आकर सोता था। उसकी पहचान मूलरूप से यूपी निवासी 45 वर्षीय सुखराम के रूप में हुई है। कुछ साल पहले सुखराम के माता-पिता की मौत होने के बाद वह अकेला था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें