फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल होने पर छात्रा ने पी कॉकरोच मारने की दवा, पीजीआई रेफर

Tue, 30 May 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
12वीं में फेल होने से परेशान एक छात्रा ने सोमवार सुबह कॉकरोच मारने वाली दवा पीकर सुसाइड की कोशिश की। उसकी छोटी बहन की सूचना पर परिजनों ने उसे जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि उनकी 2 बेटियां मलोया स्थित सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा हैं। रविवार को रिजल्ट में दोनों बहनों को फेल होने की जानकारी मिली। इसके बाद से बड़ी बहन काफी परेशान थी। सोमवार सुबह वह रोजाना की तरह पार्क में घूमकर आई। इस दौरान घर से सभी सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे।

वह घर में रखी कॉकरोच मारने वाली बोतल उठाकर बाथरूम में ले गई और आधी बोतल पी ली। काफी समय अंदर से कोई आवाज न आने पर उसकी छोटी बहन ने दरवाजे को धक्का दिया तो दरवाजा खुला था। अंदर बड़ी बहन बेहोश पड़ी थी और उसके हाथ में कॉकरोच मरने वाली दवा की बोतल थी।
विज्ञापन


छोटा भाई भी हो चुका फेल
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले नौवीं का रिजल्ट आया, उसमें उनका छोटा भाई भी फेल हो गया था। परिवार वालों को दोनों बहनों से अच्छे रिजल्ट की आस थी। जूस की रेहड़ी लगाने वाले उनके पिता ने बताया कि फेल होने के बाद उन्होंने किसी भी बेटी को कुछ नहीं कहा था। अब न जाने क्यों उसने यह कदम उठाया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें