फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: एनआईटी के प्रोफेसर पर छात्राओं ने लगाए यौन शोषण के आरोप, हंगामे के बाद पहुंची पुलिस

Sat, 10 Feb 2024 09:19 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

जिस प्रोफेसर पर आरोप लगा है, वह एक साल पहले ही इंस्टीट्यूट में आया है। वहीं छात्राओं के खुलासे के बाद कैंपस में हंगामा मच गया। एमबीए के साथ-साथ पीएचडी कर रही लड़कियां भी पीड़ित बताई जा रही हैं। हंगामे की सूचना के बाद जालंधर पुलिस मौके पर पहुंची।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में एक एनआईटी विवादों में घिर गया है। इंस्टीट्यूट के एक प्रोफेसर पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल एमबीए विभाग की स्टूडेंट्स द्वारा अपने ही प्रोफेसर पर यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं। इसके बाद हंगामा मच गया है। 
विज्ञापन


प्रोफेसर की शिकायत महिला सेल के पास भी पहुंच चुकी है और मामले की जांच चल रही है। यह प्रोफेसर एक साल पहले ही इंस्टीट्यूट में आया है। सामने आया है कि एमबीए के साथ-साथ पीएचडी कर रही लड़कियां भी प्रोफेसर से पीड़ित हैं। जालंधर की देहात पुलिस भी पहुंच चुकी है। वहीं मीडिया के अंदर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। छात्राओं के मोबाइल भी जब्त कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें