फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: दुबई से लाया गया 18 Kg सोना एयरपोर्ट पर पकड़ा, एक पैकेट में बंद एक-एक किलो की 18 सोने की ईंट बरामद

Sun, 05 Mar 2023 12:57 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

विभाग ने सोने की ईंटें जब्त करके कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले को लेकर कस्टम विभाग की टीम ने शनिवार को दिन में खन्ना में कई स्थानों पर दबिश भी दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तीन मार्च को कस्टम विभाग ने दुबई से चंडीगढ़ आ रही एक फ्लाइट में लाया जा रहा 18 किलो सोना पकड़ा है। इस मामले में कस्टम विभाग ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कस्टम विभाग को सूचना मिली थी कि दुबई से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में सोना लाया जा रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने एक पैकेट में बंद एक-एक किलो की 18 सोने की ईंटें बरामद कीं। इसके बाद विभाग ने सोने की ईंटें जब्त करके कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले को लेकर कस्टम विभाग की टीम ने शनिवार को दिन में खन्ना में कई स्थानों पर दबिश भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें