फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार स्नैचरों ने टीचर के गले से सोने की चेन झपटी

Sat, 26 Mar 2016 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी,मोहाली
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
डेराबस्सी तहसील मार्ग स्थित वाल्मीकि बस्ती के पास बाजार से घर जा रही एक निजी स्कूल की अध्यापिका की बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चेन झपट ली। इसके बाद आरोपी युवक भाग गए।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। अध्यापिका गौरी कौशल पत्नी पंकज कौशल निवासी आदर्श नगर गली नंबर 1 ने बताया कि वह 23 मार्च को बच्चों को बाजार से रंग व पिचकारियां दिलवा कर पैदल ही घर जा रहीं थीं।

इस दौरान जब वह वाल्मीकि बस्ती के पास पहुंचीं तो बाइक सवार दो युवकों ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली। गनीमत रही कि चेन में पहना सोने का लॉकेट वहीं गिर गया, जिससे वह बच गया। इसके बाद आरोपी युवक आदर्श नगर की ओर से हाईवे से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें