फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूलावासी सावधान: दिनदहाड़े हो रही चेन स्नैचिंग की वारदातें, पुलिस फेल

Tue, 18 Oct 2016 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
सेक्टर-26 में महिला से स्नैचिंग
विज्ञापन
पंचकूला में स्नैचरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सोमवार शाम करीब साढ़े 7 बजे सेक्टर-26 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्नैचरों ने एक महिला की चेन झपट ली। जब स्नैचर भागने लगा तो महिला ने अपनी दो सहेलियों के साथ उसे पकड़ लिया, स्नैचर महिलाओं को घायल करके भाग गया। महिला ने चंडीमंदिर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने स्नैचरों की पल्सर बाइक बरामद कर ली है। 
विज्ञापन


पीड़ित रितु शर्मा ने बताया कि सोमवार शाम को सुमन और नीलम के साथ घर के सामने खड़ी थीं। अचानक ऐसा लगा कि किसी ने पीछे से उनका गला पकड़ लिया है। जब तक वह पलटकर देखती तब तक करीब 30 साल के एक युवक ने उनकी चेन झपट ली। रितु और उनकी दो सहेलियों ने युवक को रोकने की कोशिश की। इस दौरान स्नैचर के कपड़े फट गए, लेकिन इतने में स्नैचर का अपने साथी के साथ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से होते हुए भाग गया।

महिलाओं का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। महिला के पति रमेश कुमार ने बताया कि कई बार पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करने के बाद वहां फोन उठाया गया और उसके बाद पुलिस आई। पीड़ित महिला ने बताया कि चेन की कीमत करीब 40 हजार थी। रमेश शर्मा के घर के ठीक साथ के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा मामला कैद हो गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी दूर जाकर कार से टकरा गई बाइक

सेक्टर-26 में महिला से स्नैचिंग - फोटो : demo pics
हाउसिंग बोर्ड में स्नैचिंग करने के बाद भागे बाइक सवार युवकों की बाइक सेक्टर-26 के बस स्टाप के पास एक कार से टकरा गई। वहां कार सवार ने युवकों को पकड़ने की कोशिश की पर दोनों ने कार सवार को धक्क देकर गिरा दिया और भाग गए। इस दौरान स्नैचरों की पल्सर बाइक भी वहां ही छूट गई।

पहले भी हो चुकी हैं स्नैचिंग की घटनाएं
पंचकूला सेक्टर-26 में पहले भी स्नैचिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। यह इलाका सुनसान हैं। स्थानीय नागरिकों ने कई बार यहां पुलिसकर्मियों को तैनात करने की मांग की है। लेकिन यहां कोई भी सुरक्षा व्यवस्था नहीं रहती है। रमेश शर्मा ने कहा कि सेक्टर-26 में शाम होते ही अक्सर स्ट्रीट लाइट्स बंद हो जाती हैं। इस कारण अंधेरा रहता है और स्नैचर इसका लाभ उठाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें