शहर में एक बार फिर काली पल्सर सवार युवकों ने चेन स्नैचिंग की दी वारदातों को अंजाम दिया। बाइक सवार युवकों ने रविवार रात आधे घंटे में दो जगह चेन स्नैचिंग की। पहली घटना फेज-3बी1 के मकान नंबर 687 के पास हुई है, जबकि दूसरी घटना फेज-7 में। स्नैचिंग की सूचना पर थाना मटौर के एचएचओ महेश सैनी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है।
न्होंने घर के मालिकों से कहा कि सीसीटीवी फुटेज मुहैया करवा दें, ताकि मामले का खुलासा किया जा सके। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। जानकारी के मुताबिक, फेज-7 में पीजी में रहने वाली दीपिका ठाकुर अपनी दोस्त के लिए पीजी की तलाश कर रही थीं। जब वह रात करीब 9 बजे मकान नंबर 240 के पास पहुंची तो काली पल्सर सवार युवक आए।
इस बीच पल्सर सवार एक युवक युवती के नजदीक आया और चेन स्नैच कर बाइक तरफ बढ़ा। जब तक लड़की ने शोर मचाया, तब तक बाइक सवार युवक चंडीगढ़ की तरफ भाग गए। लड़कियों के मुताबिक, एक युवक ने लाल रंग की टीशर्ट पहन रखी थी। वहीं, पुलिस का मानना है कि दूसरी घटना में भी यही बाइक सवार युवक शामिल
हो सकते हैं। वहीं, पता चला है कि फेज-11 में शनिवार को एक महिला से पर्स छीनकर युवक भाग गए थे।