फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने दर्ज की राहुल वर्मा हत्याकांड की एफआईआर

Wed, 16 Mar 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
लुधियाना में हैबोवाल के इलाके साउथ सिटी में वर्ष 2014 में हुए राहुल वर्मा हत्याकांड की एफआईआर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन ने दर्ज कर ली है। मामले की पैरवी कर रहे राहुल के भाई कुनाल वर्मा ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने थाना हैबोवाल की पुलिस से मामले की फाइल मंगवा ली थी। बुधवार को इस मामले में सीबीआई ने केस दर्ज किया। अब सीबीआई की टीम जांच के लिए जल्द लुधियाना आ सकती है।
विज्ञापन


कुनाल वर्मा ने बताया कि दो साल बीत जाने के बाद भी लुधियाना पुलिस इस हत्याकांड को हल नहीं कर पाई। बार-बार पुलिस में जाने के बावजूद भी पुलिस ने इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। जिस कारण अभी तक हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। इसके बाद जाकर उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मंजूरी दे दी।

काबिलेजिक्र है कि हौजरी कारोबारी सुदेश वर्मा के तीन बच्चे थे। दो बेटे राहुल और कुनाल वर्मा और बेटी प्रियंका। 22 जनवरी को प्रियंका की शादी थी। इसलिए सुदेश वर्मा अपनी पत्नी अनीता और बड़े बेटे कुनाल के साथ जालंधर शादी का डिब्बा देने रिश्तेदार के पास गए थे। राहुल और प्रियंका घर पर थे। इस दौरान किसी ने घर में घुसकर उनके छोटे बेटे राहुल की हत्या कर दी थी। बेटी प्रियंका को बुरे तरीके से जख्मी कर दिया गया था। आरोपियों को सजा दिलाने के लिए कुनाल दो साल से कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें