उसके बाद कोर्ट ने हरभजन को भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई के लिए पीओ व समन स्टाफ को नोटिस भेजा था। नोटिस के माध्यम से पीओ सेल के हवलदार दलबीर सिंह ने हरभजन से सोमवार को फोन पर बात की और उसे गिरफ्तार न करने के लिए 2 हजार रुपये मांगे।
हरभजन ने इसकी शिकायत सीबीआई को दे दी। मंगलवार को पहले से तय सेक्टर-34 स्थित एससीओ नंबर-150-52 में हवलदार दलबीर सिंह पहुंच गया। जैसे ही हरभजन ने हवलदार को रुपये दिए, सीबीआई ने हवलदार को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके बाद पूछताछ के लिए अपने हेडक्वार्टर ले गई।
सीबीआई ने घर पर भी की छापेमारी
सूत्रों की मानें तो सीबीआई ने हवलदार दलबीर सिंह को दबोचने के बाद उससे काफी देर तक पूछताछ की। उसके बाद सेक्टर-41 स्थित उसके सरकारी आवास पर भी छानबीन की। इसके साथ ही दूसरी टीम ने रोपड़ के मोरिंडा स्थित उसके घर पर भी छापेमारी की। हालांकि, सीबीआई को कुछ हाथ नहीं लगा है। पूछताछ के बाद सीबीआई उसके करीबियों पर भी शिकंजा कस सकती है।