सूचना पर सीबीआई ने जाल बिछाकर मामले में लेबर अधिकारियों समेत कुल पांच लोगों को पंचकूला के सेक्टर-10 से गिरफ्तार किया। बीते 8 मई को विवेक नाइक ने बठिंडा स्थित नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी में इंस्पेक्शन किया था। इस दौरान कंपनी के दस्तावेजों में कुछ खामियां पाई गईं। कंपनी के कर्मचारी अखंड राज ने बिचौलिया गुरमीत को कहा कि वह प्रतिमाह के हिसाब से रुपये देता है तो विवेक उससे क्यों कह रहा है कि उसे अलग से आकर मिले।
इसके बाद गुरमीत ने विवेक से बात करते हुए कहा कि जल्द ही इकट्ठा हुए रुपये के साथ उससे मिलेगा। बीते 30 मई को बिचौलिया गुरमीत, मनीष एक अन्य व्यक्ति के साथ पंचकूला के सेक्टर-10 स्थित एक होटल में विवेक से मिलने पहुंचा। इस दौरान गुरमीत ने जेब से रुपये का पैकेट विवेक को पकड़ा दिया। जैसे ही विवेक ने रुपये अपनी जेब में रखे सीबीआई ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
सीबीआई की पूछताछ में सामने आया कि यह रिश्वत के 1.30 लाख रुपये उसके डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर महेश चंद शर्मा को जाने हैं। सीबीआई के कहने पर महेश को कॉल कि गई तो उन दोनों की बीच रिश्वत की रकम को लेकर हुई बातचीत में महेश की भूमिका सामने आई। इसके बाद सीबीआई ने डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर व इंफोर्समेंट लेबर अफसर महेश चंद्र शर्मा को भी गिरफ्तार किया।