फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: युवक को पीटा, 1.80 लाख रुपये, सोने की चेन और मोबाइल छीना, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 19 Sep 2023 12:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

घायल को नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ के गांव नांगल सिरोही के एक युवक से मारपीट कर 1.80 लाख रुपये, एक सोने की चेन और एक मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। गांव नांगल सिरोही निवासी अंकित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चाचा की महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन के पास दुकान है। 17 सितंबर को पापा ने 1.80 लाख रुपये देकर चाचा की दुकान पर भेजा था। 

विज्ञापन


वह बाइक पर सवार होकर पैसे लेकर निकल गया। इस दौरान उनके ही गांव के अजय उर्फ कालिया, योगेश उर्फ गोलू, पिंक, भीम, अंकित उर्फ दादा और धर्मेंद्र उर्फ कालिया ने पीछे बाइक लगा दी। जैसे ही वह नहर के पास स्थित एक सर्विस स्टेशन के पास पहुंचा तो वह डर गया और भाग कर सर्विस स्टेशन के अंदर घुसकर दरवाजा बंद कर लिया। इन आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर पिटाई की और पिस्टल तान दी। इस बीच सर्विस स्टेशन पर काम करने वाले युवक ने छुड़वाने का प्रयास किया तो उसको भी पीटा।

वह (शिकायतकर्ता) बुरी तरह से घायल हो गया। आरोपियों ने 1.80 लाख रुपये, गले से सोने की चेन और एक मोबाइल छीन लिया। जाते समय उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। घायल को नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें