फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों पर एसिड अटैक: 32 कुत्तों पर फेंका गया तेजाब, मामले में पिता-पुत्र पर केस दर्ज

Thu, 25 May 2017 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
कुत्तों पर एसिड अटैक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहाली के गांव नंडियाली में कुत्तों को पीटने और तेजाब फेंकने के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों में बलविंदर सिंह और उसका बेटा जिम्मी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों पर आईपीसी व एनिमल प्रिवेंशन ऑफ क्रूएल्टी एक्ट की धारा 11 के तहत केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने की कार्रवाई सोहाना थाने में की गई है। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह मामला मंगलवार को उस समय सामने आया था, जब रेशम धालीवाल नाम की महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी। साथ ही बताया था कि वह गांव नंडियाली में एक डॉग शेल्टर होम चलाती है। सोमवार दोपहर को आरोपी उनके सेंटर पर आए थे। इस दौरान उनकी किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। इसके बाद उन्होंने अटैक कर दिया था। मौके पर पुलिस बुलाई थी।

इसके बाद पुलिस आरोपियों को थाने ले गई थी। जब आरोपी रात में थाने से आए तो उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि वह 80 किलो आटा व अन्य सामान चोरी करके ले गए थे। उन्होंने बताया कि शेल्टर में 32 कुत्ते थे। जिन पर उन्होंने पहले तेजाब फेंका व इसके बाद तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद से 19 कुत्ते गायब हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्तों पर फेंके गए पदार्थ की लैब में होगी जांच

एसिड अटैक से घायल कुत्ता - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि कुत्तों पर कौन सा केमिकल फेंका गया है उसकी जांच लैब करवाई जाएगी। फारेंसिक टीम ने इसके सैंपल लिए है। उन्होनें बताया कि सोहाना थाने के एसएचओ को कहा गया है कि इस मामले को गंभीरता से लें। 

मेनका गांधी ने फोन पर अधिकारियों से जानकारी ली
बुधवार सुबह जैसे ही यह मामला मीडिया के माध्यम से सामने आया तो इसके बाद केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने शेल्टर होम चलाने वाली महिला से पूछताछ की। साथ ही उन्होंने जिले के अधिकारियों से इस संबंध में की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी हासिल की है। मेनका गांधी ने कहा कि कुत्तों पर इस तरह अत्याचार करना गंभीर बात है। इस मामले को सीरियस लिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारियों से भी बातचीत की है।

जर्मनी व यूके से आई दो सौ कॉल्स
जैसे ही यह मामला मीडिया में वायरल हुआ तो इसके बाद देश विदेश के लोग भी इस मामले में कूद पडे़। जर्मनी और यूके से भी अधिकारियों और शेल्टर चलाने वाली महिला को फोन आए। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि उन्हें विदेश से करीब 200 कॉल्स आईं हैं। 

गलत तरीके से दर्ज हुआ केस
दूसरी तरफ बलविंदर सिंह के पिता ने कहा कि उनके बेटे ओर पोते पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था। उनसे गलती हो गई कि कि उन्होंने यह जगह किराए पर दे दी थी।

पूरा दिन कुत्तों के लिए खाते रहे धक्के
रेशमजीत व उनका परिवार बुधवार को पूरे दिन कुत्तों की तलाश में जिले के विभिन्न इलाकों में धक्के खाते रहे। महिला ने बताया कि अभी तक उनके कुत्तों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें