फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: ट्रेन में अनजान लोगों से दोस्ती न करें, ऐसा करना ही इस लड़की को पड़ा महंगा

Sat, 14 Dec 2019 12:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर/डेराबस्सी (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की 20 वर्षीय युवती के साथ डेराबस्सी में एक युवक ने दुष्कर्म किया। युवती पश्चिम बंगाल से चंडीगढ़ आ रही थी। सफर के दौरान उसकी कुलविंदर सिंह के साथ दोस्ती हो गई। युवक ने उससे कहा कि उसे चंडीगढ़ जाना है पर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से युवक चंडीगढ़ के बहाने उसे बहला-फुसलाकर डेराबस्सी के चंडीगढ़-अंबाला मार्ग स्थित एक होटल लेकर आया। पुलिस को दिए बयान में युवती ने बताया है कि उस लड़के ने नशीला पदार्थ खिलाकर उससे दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


युवती ने बताया कि जब उसे होश आया तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे और लड़का होटल के कमरे से गायब था। इसके बाद युवती शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे होटल से बाहर निकली और हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल किया लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची। सहमी युवती ने मौके से निकलना ही बेहतर समझा। 

जैसे-तैसे युवती डेराबस्सी हाईवे से लिफ्ट लेकर पंचकूला के औद्योगिक क्षेत्र पहुंची। इसके बाद पंचकूला पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस करके उसे अमरटैक्स चौक से पंचकूला सेक्टर छह के सिविल अस्पताल तक पहुंचाया क्योंकि उसके हाथ-पैर में चोट लगी हुई थी। डेराबस्सी थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि वह और डीएसपी गुरबख्श सिंह व महिला सब-इंस्पेक्टर चरणजीत कौर लड़की का पता लेने पंचकूला अस्पताल पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल से लुधियाना में कराटे प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आई थी छात्रा 

पुलिस के मुताबिक पीड़िता पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से लुधियाना में कराटे मुकाबले में हिस्सा लेने आई थी। ट्रेन में उसे कुलविंदर नामक एक शख्स मिला। दोनों काफी घुल-मिल गए। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की रात उतरने के बाद कुलविंदर के साथ वह एक ऑटो में चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। 

बीच रास्ते में कुलविंदर आराम करने का बहाना बनाकर चंडीगढ़-अंबाला मार्ग स्थित होटल सरताज लेकर पहुंचा। यहां आकर होटल में कमरा बुक किया और कुछ देर ठहरने के बाद उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। जब युवती बेहोश होने लगी तो उसके साथ जोर जबरदस्ती से दुष्कर्म किया।

पहले पीड़िता मुकरी, बाद में बताई व्यथा
पहले तो लड़की ने अपने साथ कुछ भी गलत नहीं होने का बयान दिया। बाद में शुक्रवार शाम दिए बयान में उसने आरोप लगाया कि हमसफर बनकर उसे कुलविंदर सिंह नामक एक युवक धोखे से डेराबस्सी लाया। जहां कुछ देर एक होटल में ठहरने के बहाने उससे दुष्कर्म करके फरार हो गया। एसएचओ के मुताबिक पुलिस ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज करके फरार हुए अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिस होटल सरताज में लड़की ठहरी थी, उसे संचालक को भी रिकॉर्ड सहित थाने में तलब किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें