फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: अमेरिका में रह रहा पति, बटाला में पत्नी ने फंदा लगाया, सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 22 Jun 2021 03:07 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

विवाह के सवा साल बाद 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। हालांकि लड़की के घरवालों का आरोप है कि ससुरालवालों ने दहेज के लिए हत्या की है। पुलिस ने मामले में लड़की के पति समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बटाला के गांव कोट मजलस में एक विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वहीं मृतका के मायका पक्ष का ससुराल पक्ष पर आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि दहेज के कारण हत्या की गई है।

विज्ञापन


सोमवार को थाना किला लाल सिंह की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मृतका के पति समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतका की पहचान जसविंदर कौर (22) निवासी गांव कोट मजलस के रूप में हुई है। महिला की शादी करीब सवा साल पहले हुई थी। 

इस संबंध में मृतका जसविंदर कौर के भाई लवप्रीत सिंह निवासी गांव वरपाल (अमृतसर) ने बताया कि उसकी बहन की शादी 20 मार्च 2020 में गांव कोट मजलस के रहने वाले मलकीत सिंह के साथ हुई थी। उसका जीजा मलकीत सिंह करीब सात साल से अमेरिका में हैं और वह वहां ग्रीन कार्ड होल्डर है। 
विज्ञापन


लवप्रीत सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बहन के ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे। रविवार की देर रात को उसकी बहन के ससुराल से फोन आया कि जसविंदर कौर ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है, जब वह अपनी बहन के ससुराल गांव कोट मजलस पहुंचे तो उसकी बहन शव पड़ा हुआ था। जब वह अपनी बहन को डॉक्टर के पास लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

वहीं भाई लवप्रीत सिंह ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाना किला लाल सिंह के एसएचओ हरमीक सिंह ने बताया कि मृतका जसविंदर कौर के भाई लवप्रीत सिंह के बयान पर जसविंदर कौर के पति मलकीत सिंह, सास बलविंदर कौर, जेठ मेजर सिंह, जेठानी अमनदीप कौर, ननद सिमर, ननद कमलजीत कौर और उसके पति सुखवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है लेकिन अभी तक सभी फरार हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें