फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट : डेढ़ गुना मुनाफे का लालच देकर 38 लाख की ठगी, कंपनी के एमडी और तीन निदेशक नामजद

Thu, 01 Apr 2021 06:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

निवेश पर डेढ़ गुना लाभ देने की आड़ में सात लोगों से 38 लाख की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने किम इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी के एमडी और तीन निदेशक पर मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान डेराबस्सी निवासी एमडी रविंद्र सिंह, अमृतसर के न्यू जीटी रोड निवासी डायरेक्टर पलविंदर सिंह, सेंट्रल दिल्ली निवासी डायरेक्टर जगमोहन सिंह और अमृतसर निवासी डायरेक्टर गगनदीप सिंह के तौर पर हुई है। थाना -1 पुलिस ने उक्त मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर दर्ज किया है। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट में गांव तारागढ़ निवासी प्रदीप कुमार ने याचिका दायर की थी कि उक्त कंपनी ने इंदिरा कॉलोनी में दफ्तर खोलकर प्रचार शुरू किया कि उनकी कंपनी में निवेश करने पर उन्हें डेढ़ गुना मुनाफा मिलेगा। कंपनी मुनाफा नहीं देगी तो निवेशक को प्लॉट देगी।

इसके चलते उन्होंने कंपनी में पैसे निवेश किए। उनके अलावा, सुरेंद्र कुमार निवासी गांव गोतरा लाहड़ी, पवन कुमार निवासी शहनशाह कालोनी, जोध राज निवासी झडोली (गुरदासपुर), गुलजार सिंह निवासी पमवाल एरा, कठुआ (जम्मू कश्मीर), सुभाष चंद्र निवासी गांधी नगर (पठानकोट) और बिशन दास निवासी बकनौर भी ठगी का शिकार हुए हैं। 
विज्ञापन


सभी ने कंपनी में 38 लाख रुपये निवेश किए लेकिन आरोपी 2018 से दफ्तर बंद कर फरार हैं। एएसआई बोधराज ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद उक्त आरोपियों को काबू करने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापे मारे। अब तक पुलिस उन तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस आरोपियों के अन्य संभावित ठिकानों पर छापे मारेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें