फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur News: गांव कोहला में पुलिस के इशारे पर अवैध खनन, SHO समेत चार पर केस दर्ज

Thu, 08 Dec 2022 07:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

थाना मल्लांवाला पुलिस ने इसी थाना के एसएचओ जसविंदर सिंह के अलावा हरप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह व कुलबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस के सीनियर अधिकारियों को एसएचओ जसविंदर को निलंबित करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस ने गांव कोहाला में चल रहे अवैध रेत खनन के आरोप में थाना मल्लांवाला के एसएचओ समेत चार लोगों के खिलाफ गुरुवार को मामला दर्ज किया है। पुलिस को मौके से तीन टिप्पर व एक पोकलेन मशीन मिली है। अवैध खनन का खेल एसएचओ के इशारे पर चल रहा था। उधर, डीएसपी पलविंदर सिंह संधू का कहना है कि एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों को एसएचओ को निलंबित करने की सिफारिश की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सीआईए स्टाफ प्रभारी जतिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी हरप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह और कुलबीर सिंह निवासी गांव कोहाला (मल्लांवाला) थाना मल्लांवाला के एसएचओ जसविंदर सिंह के साथ मिलकर अवैध खनन कर रहे हैं। वे गांव कोहाला में अवैध तरीके से रेत की निकासी कर रहे हैं। 

कोहाला में चल रहे अवैध खनन वाली जगह पर दबिश देकर पुलिस पार्टी ने वहां से तीन टिप्पर और एक पोकलेन मशीन बरामद की है। मामले की तफ्तीश के दौरान उक्त तीनों आरोपियों संग एसएचओ की मिलीभगत पाई गई। थाना मल्लांवाला पुलिस ने इसी थाना के एसएचओ जसविंदर सिंह के अलावा हरप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह व कुलबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस के सीनियर अधिकारियों को एसएचओ जसविंदर को निलंबित करने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें