फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी फेसबुक पेज बना 'देश विरोधी' गतिविधियों की पोस्ट करने का आरोप, भाई-बहन के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 15 May 2020 09:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला ( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

जाली फेसबुक पेज बनाकर उस पर देश विरोधी गतिविधियों वाले पोस्ट करके किसी व्यक्ति की छवि खराब करने के आरोप में पुलिस थाना सेखवां ने बहन-भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नामजद दोनों भाई- बहन पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

विज्ञापन


जांच अधिकारी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में यादविंदर सिंह भुट्टर निवासी गांव भुट्टर कलां ने बताया है कि गुरसेर सिंह और उसकी बहन परमबीर कौर निवासी कादियां हाल निवासी मुंबई ने उसके नाम पर जाली फेसबुक पेज बनाकर देश विरोधी गतिविधियों वाले पोस्ट अपलोड किए हैं। 

यह भी पढ़ें- वित्तमंत्री मनप्रीत बादल के पिता पंचतत्व में विलीन, फूट-फूटकर रोए प्रकाश सिंह बादल, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता के इन आरोपों की जांच डीएसपी श्री हरगोबिंदपुर ने की। जांच के बाद आरोप ठीक पाए जाने पर बटाला के एसएसपी के आदेश पर उक्त दोनों भाई-बहन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें