फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल दिखाकर कार लूटी, चालक के साथी का अपहरण, प्याऊमनियारी में छोड़कर भागे

Wed, 04 Dec 2019 09:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत/कुंडली (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जीटी रोड पर कुंडली के पास कार सवार दो साथियों को पिस्तौल दिखाकर तीन युवक उनकी कार और मोबाइल लूट ले गए। युवकों ने कार चालक को नीचे उतार दिया और उसके साथी का अपहरण कर अपने साथ ले गए। बाद में वे साथी को प्याऊमनियारी के पास उतारकर पानीपत की तरफ भाग निकले। युवक ने मामले की शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने अपहरण और लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


दिल्ली के नरेला स्थित पाना उद्यान के रहने वाले पवन ने पुलिस को बताया कि वह रात को अपनी बलेनो कार लेकर अपने साथी कुनाल के साथ कुंडली मॉल की तरफ घूमने आया था, जब दोनों कुंडली के पास हाईवे पर पहुंचे तो इसी दौरान तीन युवकों ने उन्हें रुकवा लिया। उनके कार रोकते ही युवकों ने पिस्तौल दिखाकर उन्हें काबू कर लिया। 

पवन का आरोप है कि युवकों ने उसे पिस्तौल दिखाकर कार से नीचे उतार दिया, जिस पर युवक कार में सवार हो गए और उसके साथी कुनाल को भी अपने साथ लेकर पानीपत की तरफ फरार हो गए। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया, जिस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर युवकों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच पवन के साथी कुनाल ने उनसे संपर्क किया। उसने बताया कि बदमाश उसे प्याऊमनियारी के पास उतारकर फरार हो गए। पुलिस ने जांच के बाद पवन के बयान पर तीन बदमाशों के खिलाफ लूट और अपरहण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस 
पुलिस बदमाशों तक पहुंचने के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी पानीपत की तरफ फरार हुए या फिर प्याऊमनियारी के पास से वापस दिल्ली की तरफ भाग निकले। पुलिस ने युवक के लूटे गए मोबाइल से भी बदमाशों का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है। 

आरोपियों का पता लगाया जा रहा है
नरेला के युवक ने कुंडली के पास से पिस्तौल दिखाकर कार लूट की शिकायत दी है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवकों का पता लगाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। उनका जल्द पता लगाकर काबू किया जाएगा। धर्मपाल सिंह, जांच अधिकारी, थाना कुंडली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें