फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रहे रेहड़ी वाले को कार ने कुचला, मौत, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 Apr 2016 05:56 PM IST
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
चंडीगढ़ में तेज रफ्तार कार की टक्कर से रेहड़ी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शव जीएमसीएच-32 अस्पताल  के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात हल्लोंमाजरा निवासी तूफान (22) रात को अपनी कुल्फी की रेहड़ी ले कर घर लौट रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही तूफान ट्रिब्यून चौक पार करके आगे निकला तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्सी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा रात को करीब 11.30 बजे हुआ। राहगीरों ने हादसे की सूचना 100 पर कॉल कर के दी। मौके पर पीसीआर पहुंची व तूफान को जीएमसीएच -32 लेकर गई। जहां डाक्टरों ने तूफान को देखते ही मृत घोषित कर दिया।

सेक्टर 31 पुलिस स्टेशन के एसएचओ जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपी टैक्सी ड्राईवर राहुल (23) को गिरफ्तार कर लिया गया है। राहुल भी हल्लो माजरा का ही रहनेवाला है। बाद में आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी और दो बच्चे शहर से बाहर गये हुए थे। उनको सूचना दे दी गई है। जब वो वापस आयेंगे तब शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें