फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के काफिले में घुसाई कार, केस दर्ज

Sun, 08 Mar 2015 04:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-26 से गुजर रहे हरियाणा के सीएम के काफिले में शुक्रवार को एक चालक ने अपनी कार घुसा दी। इस मामले में हरियाणा के इंस्पेक्टर ने शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरियाणा के सीएम की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि चंडीगढ़ से सीएम का काफिला निकल रहा था। जैसे ही काफिला सेक्टर-26 की तरफ से निकला एक स्विफ्ट कार काफिले के साथ चलने लगी।

सुरक्षाकर्मियों के बार-बार मना करने पर भी पर वह एपी चौक तक सीएम के काफिले के साथ चला। शिकायतकर्ता का आरोप है कि चालक अपनी कार को कभी आगे करता तो कभी पीछे कर लेता था।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने सेक्टर-26 थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने आरोपी की कार का नंबर सीएच-01-ए जेड-4683 बताया है।

वहीं, घटना के दो दिन बाद भी सेक्टर-26 थाना पुलिस आरोपी को पकड़ना तो दूर उसकी पहचान भी नहीं कर पाई है। पुलिस ने आरएलए के बंद होने और जांच जारी होने का हवाला देकर चुप्पी साधी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें