फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: संदिग्ध हालात में कार को लगी आग, चालक जिंदा जला

Fri, 10 Feb 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में जली कार - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
गांव संगोवाल के पास स्थित गिल नहर के पास वीरवार देर रात संदिग्ध हालात में एक कार को आग लग गई। इससे कार सवार चालक जिंदा जल गया। जानकारी मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। कार के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान डुगरी के फेस वन निवासी नितिन कौशल के रुप में हुई है। पुलिस जांच कर रही है कि कार का जलना एक हादसा है या फिर किसी ने कार को आग लगाकर नितिन की हत्या की है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार नितिन की पत्नी मायके गई थी। नितिन के ससुराल वाले उसे वापस भेज नहीं रहे थे। आशंका है कि शायद इस कारण नितिन ने खुद को कार के अंदर बंद कर आग लगा ली। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नितिन का किसी से कोई विवाद तो नहीं था। थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर सतवंत सिंह ने कहा कि नितिन एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करता था। वह अपने परिजनों से अलग अपनी पत्नी के साथ रह रहा था।

उसकी पत्नी कुछ दिनों से अपने मायके गई हुई थी। वीरवार को वह घर से काम पर गया, लेकिन वापस नहीं आया। उसके न लौटने पर परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि नहर के पास एक कार जल रही है। जब पुलिस ने जांच की तो कार में से एक शव भी निकला। पुलिस ने नंबर के आधार पर पता कराया तो शव नितिन कौशल का निकला। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सतवंत सिंह ने कहा कि पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी और उनसे पूछताछ की। कार के आधार पर नितिन के परिजनों ने उसकी पहचान की। इंस्पेक्टर सतवंत सिंह ने कहा कि पुलिस नितिन का डीएनए टेस्ट के लिए भी भेजेगी ताकि पूरी जांच की जा सके। पुलिस अभी यह पता लगा रही है कि यह हादसा है या फिर किसी ने नितिन की हत्या की है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें