फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन लेने निकला था, रास्ते में पिता और 3 भांजा-भांजी समा गए मौत के मुंह में...मचा कोहराम

Sat, 09 Feb 2019 10:41 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
रेवाड़ी में सड़क हादसा
विज्ञापन
वो अपनी दुल्हन लेने निकला था, लेकिन रास्ते में एक अनहोनी घट गई। बारात के पहुंचने से पहले ही दूल्हे के पिता और उसके तीन भांजा-भांजी मौत के मुंह में चले गए। जैसे ही खबर शादी समारोह स्थल तक पहुंची, चीख पुकार मच गई। दूल्हे और दुल्हन दोनों के घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन


हादसा हरियाणा में रेवाड़ी जिले के रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर टोल प्लाजा के पास हुआ। यह बारात बेरी से गोकलगढ़ आ रही थी। यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब बाराती दुल्हन के घर से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर थे। करीब आठ बजे का समय था, जब गंगायचा टोल के समीप अचानक स्विफ्ट का टायर फट गया और कार आगे चल रहे ट्राले में जा घुसी।
विज्ञापन

कार ट्राले में इस कदर फंसी थी कि उसे काट कर बाहर निकाला। राजेंद्र, कार चालक और तीन नाती-नातिनों ने तड़पते हुए मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक बच्चे दूल्हे की बहन की बेटी 10 वर्षीय प्राची पुत्री संजय, 8 वर्षीय काकू पुत्र संजय, जींद निवासी 10 वर्षीय दक्ष पुत्र राजीव थे। कुल सात लोगों में राजेंद्र का दामाद संजय और नातिन आदिती ही बची।

पीछे बारात की अन्य गाड़ियां हादसा देखकर रुकी और दोनों परिवारों को सूचना दी। सूचना मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गई। शहनाई, बैंड-बाजा थम गया। रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर पर वर-वधू पक्ष के लोगों का जमावड़ा लग गया। हादसे के करीब पांच घंटे बाद बड़े-बुजुर्गों के समझाने के बाद बेहद गमगीन माहौल में शादी की रस्में पूरी हुई।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें