फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन शराब पिला नौकरानी का यौन शोषण

Wed, 01 Oct 2014 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती ने बताया कि वह और एक अन्य लड़की डॉक्टर की कोठी में काम करती हैं। वह ग्राउंड फ्लोर और दूसरी लड़की ऊपर के फ्लोर का काम संभालती है। उसका आरोप है कि पिछले दस दिनों से डॉक्टर का लड़का उसे कह रहा है कि तुम बहुत सुंदर लगती हो। उसने बार-बार उसे शराब पिलाई और उसका यौन शोषण किया।
विज्ञापन


तंग आकर मंगलवार को वह वहां से फरार हो गई। अनजान शहर में वह रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंची। वह वहां एक शॉप पर जाकर बैठ गई और शॉप मालिक से मदद मांगी। जूस कॉर्नर मालिक ने बताया कि लड़की ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की सूचना उसने पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही अर्बन इस्टेट चौकी पुलिस पहुंची।

पुलिस ने पीएलए चौकी को मामला सौंप दिया। इसके बाद युवती को लेकर पुलिस डॉक्टर के घर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर महिला एडवोकेट को बुलाया और बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन

पुलिस पीछे के रास्ते से निकली

मामले की सूचना पर पीएलए चौकी इंचार्ज रामअवतार व उनकी टीम पहुंची। उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। पुलिस ने बंद कमरे में युवती व डॉक्टर के परिवार को आमने-सामने किया। इसके कुछ समय बाद पुलिस बिना बातचीत किए डॉक्टर के घर के पीछे के रास्ते से निकल गई।

कोट
लड़की के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उसने अपने घर जाने की इच्छा जताई है। संबंधी एजेंसी को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल लड़की को सेफ हाउस भेज दिया गया है।
- रामअवतार, चौकी इंचार्ज, पीएलए
विज्ञापन

यौन प्रताड़ना से तंग होकर भागी डॉक्टर की नौकरानी

हरियाणा के नामी डाक्टर का बेटा घर की नौकरानी को जबरन शराब पिलाकर कर रहा था यौन शोषण। नौकरानी डॉक्टर के परिवार से प्रताड़ित होकर घर से भाग निकली। नशे की हालत में एक जूस कार्नर पर युवती पहुंची।

उसने वहां अपनी आपबीती बताई और पुलिस की सहायता लेने की बात कही। इस पर जूस कॉर्नर मालिक ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ये सनसनीखेज मामला हरियाणा के हिसार शहर के ग्रीन पार्क एरिया का है।

24 वर्षीय यह नौकरानी झारखंड की रहने वाली है जिसे एक महीने पहले ही डॉक्टर ने एजेंसी के माध्यम से दिल्ली से हिसार बुलाया था। नौकरानी का आरोप है कि उसे डॉक्टर के परिवार ने बंधक बनाया हुआ था और वह बड़ी मुश्किल से चुंगल से निकलकर भागी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें