इस साल अप्रैल में ये वारदात पंजाब में मानसा जिले के सिविल अस्पताल में हुई। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दवा लेने के लिए वह अस्पताल के बरामदे में बैठी थी कि फार्मासिस्ट दर्शन सिंह ने खुद को डाक्टर बताते हुए उसकी जांच करने की बात कही।
वह उसे सिविल अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आपरेशन थिएटर में ले गया। आरोपी दर्शन सिंह ने उसे बेड पर लेटने को कहा और अंदर से आपरेशन थिएटर को बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उससे दुराचार किया। वह चिल्लाई भी, लेकिन उसकी मदद करने कोई नहीं आया। इसके बाद आरोपी ने उसे आपरेशन थिएटर में बंधक बनाकर रखा।
करीब दो घंटे बाद उसे वहां से छोड़ा गया। इसके बाद उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। वीरवार को पीड़ित महिला का मेडिकल किया गया। शुक्रवार शाम को पुलिस ने फार्मासिस्ट दर्शन सिंह के खिलाफ दुराचार और बंधक बनाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
घर में अकेली बहू देख ससुर बना 'असुर'
वारदात हरियाणा के यमुनानगर जिले में अप्रैल माह के मध्य में सामने आई। पिता समान ससुर ने बहू को घर में अकेले देख उसकी आबरू पर हाथ डाल दिया। पुलिस ने आरोपी को नामजद कर गिरफ्तार कर लिया।
बैंक कॉलोनी निवासी महिला ने फर्कपुर थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसका ससुर मोहन लाल काफी समय से उस पर बुरी नीयत रखता था। कई बार उसने उसे अश्लील इशारे भी किए लेकिन वह उसे नज़र अंदाज करती आई। एक दिन वह घर पर अकेली थी इसी दौरान उसके ससुर मोहन लाल ने उसे पकड़ और उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की।
जब उसने इसका विरोध किया और शोर मचाने का प्रयास किया तो उसने उसे बुरी तरह पीटा डाला और वहां से फरार हो गया।
आईसीयू में दाखिल युवती का बलात्कार
वारदात 20 अप्रैल को हरियाणा के पानीपत में सामने आई। यहां तबीयत ज्यादा खराब होने पर युवती निजी अस्पताल की आईसीयू में दाखिल थी। डाक्टर ने ऐसा कृत्य किया, कोई सोच नहीं सकता। मिलने के समय पर जब परिजन आए तो युवती ने खुद से बलात्कार होने की बात कहकर सबको चौंका दिया।
असंध रोड स्थित एक अस्पताल में उपचाराधीन लड़की ने डाक्टर पर छेड़छाड़ के साथ दुराचार का भी आरोप लगाया है। मामला सामने आते ही लड़की के परिजनों के अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी थी। पुलिस ने लड़की के मजिस्ट्रेट बयान कराकर मेडिकल करा लिया है। पुलिस ने इस मामले में गंभीरता के साथ जांच शुरू कर दी है।
सेक्स करने की शर्त पर सौंपा पासपोर्ट
23 अप्रैल को ये वारदात पंजाब के संगरूर जिले में सामने आई। पति से अलग रह रही महिला जब अपने बेटे के साथ पासपोर्ट लेने इमिग्रेशन एजेंट के पास पहुंची तो उसकी शर्त सुनकर दंग रह गई। उसने महिला को कहा कि यदि उसे पासपोर्ट चाहिए तो उसके साथ संबंध बनाने होंगे। उसने महिला की मजबूरी का फायदा भी उठा लिया।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह साल पहले उसकी मुलाकात इमिग्रेशन का काम करने वाले जतिंदर सिंह से हुई थी। उसने जतिंदर को पासपोर्ट बनवाने के लिए कागजात दिए थे। जतिंदर सिंह ने फोन करके उस संगरूर ये कहकर बुलाया कि उसका पासपोर्ट तैयार हो गया है।
जतिंदर सिंह ने पहले तो उसके बेटे को बहाने से बेसमेंट में भेज दिया और बाद में उसने महिला के सामने ये शर्मनाक शर्त रख दी कि यदि उसे पासपोर्ट चाहिए तो उसके साथ संबंध बनाने होंगे। महिला की चुप्पी पर आरोपी ने कृत्य को अंजाम दे दिया। थाना सिटी पुलिस ने जतिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शादी के 11 दिन बाद नई भाभी से रेप
वारदात 20 मई को हरियाणा के जगाधरी कस्बे में सामने आई। यहां 11 दिन पहले ही शादी कर ससुराल आई विवाहिता की देवर ने कमरे में बंद कर आबरू ही लूट ली। पति और अन्य ससुरालवालों को देवर के इस कुकृत्य के बारे में बताया तो उन्होंने उसे चुप करा दिया। साथ कहा कि अगर उसने इस घटना का किसी से जिक्र किया, तो उसे जिंदा जला दिया जाएगा।
एसपी को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि 11 मई को उसकी शादी अंबाला में हुई शादी में उसके परिजनों ने हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था, लेकिन शादी के पहले दिन से ही उसे कम दहेज के ताने दिए गए? आरोप है कि 16 मई को जब वह देवर को नाश्ता देने के लिए उसके कमरे मे गई, तो उसने दरवाजा बंद कर उसके साथ दुराचार किया।
जब उसने इस घटना के बारे में अपने पति, सास तथा जेठ को बताया, तो उन्होंने उसे चुप करा दिया। साथ कहा कि अगर उसने इस घटना का किसी से जिक्र किया, तो उसे जिंदा जला दिया जाएगा। पीड़िता ने कहा कि उपरोक्त सभी ने उससे कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए, इसके बाद उसे घर से निकाल दिया।
तेजाब फेंकने की धमकी दे करता रहा रेप
वारदात 23 मई को पंजाब के पठानकोट में सामने आई। छोटी बहन पर तेजाब फेंकने और उसे भगाकर ले जाने की धमकी देकर बड़ी बहन से बलात्कार करता रहा वो। मामला खुला तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और आरोपी युवक को सरेआम पीटा गया। पीड़िता को मेडिकल कराने के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
पीड़िता सरकारी टैक्नीकल कालेज की छात्रा है। आरोपी हिमाचल प्रदेश के शाहपुर का रहने वाला है और शहर के एक बड़े शोरूम में बतौर सेलमैन काम करता है। आरोपी की पहचान संजीव कुमार के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस सारे मामले की तफतीश शुरू कर दी है।
मां के सहयोग से 17 दिन तक दुराचार
वारदात 28 मई को पंजाब में तलवंडी भाई (फिरोजपुर) में सामने आई। शादी का झांसा देकर एक युवक ने अपनी मां के सहयोग से युवती से लगभग 17 दिन तक दुराचार किया। किसी तरह पीड़िता अपने परिजनों के पास पहुंची। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने पीड़िता के बयान पर युवक और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि वह फरीदकोट में कोर्स कर रही थी। उसी दौरान उसकी दोस्ती भिंदर सिंह निवासी मलोट से हो गई। भिंदर और उसकी मां रानी उसे शादी का झांसा देकर उसे 9 मई को मलोट ले गई। भिंदर ने अपनी मां के सहयोग से उसके साथ संबंध बनाए। ये सिलसिला काफी दिन चला।
किसी तरह 25 मई को मलोट से भागकर अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया।
16 साल में 'मां' बना दिया 10वीं के छात्र ने
ये वारदात 28 मई को चंडीगढ़ में सामने आई। यहां प्रेम संबंध के चलते शहर के कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ने वाले दसवीं के छात्र और आठवीं की छात्रा परिवार को छोड़कर लिव इन रिलेशन में अलग रहने लगे थे। इस दौरान छात्रा को बच्ची पैदा हुई। एक दिन अचानक लड़की ने लड़के के साथ रहने से मना कर दिया था। लड़की सेक्टर 18 माडल स्कूल में पढ़ रही है।
सेक्टर 18 माडल स्कूल की प्रिंसिपल ने यूटी चाइल्ड प्रोटेक्शन सोसाइटी को फोन कर मामले की जानकारी दी थी। टीम लड़की को लेकर सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन पहुंची थी और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। टीम ने लड़की और उसकी बच्ची को मदर टैरेसा होम में रखा है। बापूधाम के हरमिंदर ने लड़की को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी शिकायत लड़की ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद हरमिंदर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
महिला वैज्ञानिक से रेप करता रहा पीजी संचालक
ये सनसनीखेज वारदात 04 नवंबर को हरियाणा के सिरसा में सामने आई। यहां पढ़ने आई बरेली निवासी महिला वैज्ञानिक को क्या पता था कि पीजी संचालक ही उसके साथ वासना का गंदा खेल खेलेगा।
उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली पीडि़त युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह बरेली सिटी में रहती है और एक अनुसंधान केंद्र में कार्यरत है। पीजी संचालक ने पहले तो इमोशनली ब्लैकमेल कर उसे कमरे में बुलाया, नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसकी आबरू लूटी, बाद में शादी का झांसा देकर उसकी अस्मत से खेलता रहा। पहले से शादीशुदा पीजी संचालक की जब पोल खुली तो वह फिर उसके झांसे में आ गई।
पहले साजिश के चलते दुष्कर्म और बाद में झांसे में आकर यौन शोषण का शिकार पीड़िता बरेली से अपने पिता को सिरसा बुलाया और सारी आप बीती सुना दी। इसके बाद पीड़िता पिता के साथ पुलिस थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी।
नाबालिग बहन को रेप कर बनाया गर्भवती
ये वारदात 25 नवंबर को पंजाब के पठानकोट जिले में सामने आई। ममरे भाई ने नाबालिग बहन को रेप करते हुए गर्भवती बना दिया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब लड़की की तबीयत बिगड़ी और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
गुरदासपुर से संबंधित नाबालिग युवती पठानकोट में एक मेडिकल स्टोर संचालक के घर पर नौकरानी के तौर पर रहती थी। बताया जाता है कि नाबालिग के ममेरे भाई अमृतसर निवासी अजय कुमार ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध कायम किया। इससे वह गर्भवती हो गई। रविवार रात पीड़िता की तबीयत अचानक खराब होने पर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जांच में पता चला कि वह गर्भवती है और पेट में पल रहे भ्रूण की मौत हो चुकी है। इस बारे में पुलिस थाना डिवीजन नं.1 के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कोच ने लूटी नाबालिग खिलाड़ी की आबरू
कोच-प्लेयर के रिश्ते कलंकित होने का सनसनीखेज मामला सामने आया 9 दिसंबर को हरियाणा के भट्टूकलां इलाके में। लड़की की शिकायत पर कोच के खिलाफ दुराचार व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
17 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फुटबाल कोच कुलदीप से खेल का प्रशिक्षण लेती थी। अप्रैल 2014 में एक गांव में खेलने गए थे। वहां कोच ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह बार-बार उसके साथ दबाव बनाता रहा।
इसके अलावा कुलदीप का भाई संदीप भी खेल के दौरान उसका हाथ पकड़ लेता था और अश्लील हरकतें करता था। इस आहत लड़की ने अपने परिजनों को इस घटना के बारे में बताया। लड़की के पिता ने पुलिस को मामले की शिकायत दी।
भट्टूकलां पुलिस ने देर शाम लड़की के बयान पर कुलदीप के लिखाफ दुराचार व पोस्को एक्ट का मामला दर्ज किया है। डीएसपी विजय कुमार जाखड़ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
'5 लाख दो और बेटी की पोर्न सीडी ले जाओ'
ये वारदात 13 अप्रैल को लुधियाना में सामने आई। काफी समय से स्कूल छात्रा को परेशान करने वाले पड़ोसी कुलवंत सिंह नागरा के खिलाफ पुलिस ने पांच लाख रुपये मांगने का केस दर्ज किया है। आरोपी पिछले एक साल से छात्रा को परेशान कर रहा था और उसके साथ अश्लील हरकते करता था।
आरोपी ने कई बार छात्रा को स्कूल से आते और जाते समय उसके साथ छेड़छाड़ की। जब छात्रा के परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें धमकियां देनी शुरू कर दी कि उनकी बेटी की अश्लील वीडियों सीडी उसके पास पड़ी है। उसे पांच लाख रुपये की जरुरत है और वह पांच लाख रुपये देकर उससे सीडी ले जाए।
उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस मामले में थाना डाबा के एसएचओ इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने कहा कि अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
पिता बना पति, करता रहा रेप
ये वारदात 24 नवंबर को हरियाणा के सिरसा में सामने आई। मां-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर एक एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी की शादी पति से रचा दी। बेटी से रेप होता रहा। बाप के हाथों अस्मत लुटा चुकी दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खा लिया। पीड़िता को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में लाया गया।
कक्षा सातवीं में पढ़ने वाली 14 वर्षीय पीड़िता ने थाने में बताया कि उसके पिता ने उसका पति बनकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी मां ने अपने पहले पति को तलाक देकर सिरसा में दूसरी शादी की थी। उसने व उसके छोटे भाई ने जगदीश कुमार को अपने पिता के रूप में स्वीकार कर लिया।
करीब एक महीने पहले मां ने जबरन पिता जगदीश के साथ ही उसकी शहर के एक मंदिर में शादी करवा दी। मां ने उसे धमकी दी कि अगर किसी के आगे शादी का जिक्र तक भी किया तो खाल उतार देगी। मां की धमकी से पीड़िता सहम गई और और सौतेला बाप बेटी को पत्नी बनाकर उसकी अस्मत से खेलता रहा। पीड़िता के बयान दर्ज करके आरोपी पिता जगदीश कुमार के खिलाफ दुराचार व पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। नबालिग की मां के खिलाफ भी अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
छात्रा को धमकाया, पोर्न MMS बंटवा दूंगा
ये घटना 19 अप्रैल को हरियाणा के यमुनानगर में सामने आई। आरोपी एक साल से स्कूली छात्रा को धमकी दे रहा था कि उसका साथ दे, नहीं तो उसके पोर्न mms बनवाकर वीडियो रिकार्डिंग करवा देगा। इस धमकी से छात्रा तनावग्रस्त हो गई और उसने स्कूल जाना छोड़ दिया।
मां-बाप ने जब बेटी के मोबाइल चेक किए तो उसमें भी काफी गलत एसएमएस निकले। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने उसे 18 अप्रैल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। 24 अप्रैल को पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश किया।
इसके उपरांत मामले की सुनवाई कोर्ट में शुरू हो गई। कोर्ट में करीब एक साल तक चली सुनवाई के दौरान 14 लोगों की गवाही हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के उपरांत कोर्ट ने सौरभ को दोषी करार दिया। जबकि ईशान अग्रवाल को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।