पुलिस के मुताबिक मृतक के भाई रोबिन ने बताया कि उसके खिलाफ लड़ाई झगड़े का केस दर्ज था, जिसमें शीतल नगर निवासी लोकेश उर्फ गोगी भी नामजद था। करीब आठ माह पहले आरोपी जनता कॉलोनी निवासी आकाश के भाई की वैश्य कॉलेज स्थित स्टेडियम में हत्या हो गई। उसमें गोगी के अलावा उसको भी नामजद करवाया गया था। पुलिस ने जांच में रोबिन को क्लीनचिट दे दी थी। उसी रंजिश के चलते आकाश उर्फ गिट्टी ने अपने साथी पंकज उर्फ पंकू व अन्य के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या की है।
पुलिस को शक, रोबिन तो नहीं था निशाने पर
वारदात पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई लगती है। प्रारंभिक जांच के बाद कहा जा सकता है कि हमलावर रोबिन को मारने आए लेकिन नीचे जुगनू मिल गया। हो सकता है उसकी जुगनू से कहासुनी हुई हो। इसी के चलते उसकी गोली मारकर हत्या करके फरार हो गए। हालांकि पुख्ता तौर पर आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद ही वारदात से पर्दा उठ सकेगा। शिवाजी कालोनी थाना पुलिस के साथ अपराध जांच शाखा प्रथम भी जांच पड़ताल कर रही है। एसआई अनेश, प्रभारी अपराध जांच शाखा प्रथम
मृतक के भाई रोबिन के बयान पर जनता कॉलोनी निवासी आकाश उर्फ गिट्टी व सुनारिया निवासी पंकज बुधवार उर्फ पंकू सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे की कार्रवाई की जा रही है। उम्मीद है जल्द आरोपी काबू आ जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे में कैद कार के नंबर का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। - इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, थाना प्रभारी शिवाजी कॉलोनी