फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: बीएसएफ जवानों को अमृतसर में मिला पाकिस्तानी ड्रोन, इलाके में चलाया सर्च अभियान

Sun, 29 Oct 2023 06:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

वक्ता ने बताया कि 29 अक्तूबर की सुबह बीएसएफ की टुकड़ी अटारी के सीमांत गांव दाओके में गश्त कर रही थी। सर्च अभियान के दौरान सुबह करीब साढ़े 10 बजे गांव के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक खेत से चीन में निर्मित क्वाटकॉप्टर बरामद हुआ। 
विज्ञापन
बरामद ड्रोन। - फोटो : X:BSF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने रविवार को अमृतसर में सीमांत गांव दाओके से एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। बीएसएफ अधिकारियों ने ड्रोन के पास हेरोइन होने की संभावना जताई। इसके बाद पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया। अधिकारियों ने जांच के बाद ड्रोन स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी मीडिया को दी। प्रवक्ता ने बताया कि 29 अक्तूबर की सुबह बीएसएफ की टुकड़ी अटारी के सीमांत गांव दाओके में गश्त कर रही थी। इस बीच जवानों को गांव के बाहर एक खेत में ड्रोन होने की सूचना मिली। तुरंत जवानों ने गांव के आसपास सर्च अभियान शुरू किया।

बल के प्रवक्ता ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान सुबह करीब साढ़े 10 बजे गांव के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक खेत से चीन में निर्मित क्वाटकॉप्टर बरामद हुआ। 

फायरिंग के बाद पाकिस्तान लौटा ड्रोन

उधर, अजनाला सब-डिवीजन के रमदास इलाके में दो मिनट में दो बार पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की। मुस्तैद बीएसएफ जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग की। घटना 27 अक्तूबर की तड़के 3:28 और 3:30 के बीच की है। बीएसएफ जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग की तो वह पाकिस्तान लौट गया। इसके बाद जवानों ने सर्च अभियान चलाया मगर कुछ नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें