भारत-पाक सीमा से सटे बमियाल की टींडा चेक पोस्ट पर तैनात सीमासुरक्षा बल के एक जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के गांव सुराई निवासी 35 वर्षीय कमलेश कुमार के रूप में हुई है। नरोट जैमल सिंह पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन अब तक खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस के मुताबिक कमलेश कुछ दिन से परेशान चल रहा था। मंगलवार को उसने टींडा पोस्ट पर वार्ड में ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से गोली मार ली।
गोली की आवाज सुनकर बीएसएफ के जवान इकट्ठा हुए लेकिन तब तक कमलेश दम तोड़ चुका था। बमियाल चौकी प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि को बीएसएफ अधिकारियों को सौंप दिया गया है।