फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक की साजिश नाकाम: BSF ने सीमा पर पकड़ा हथियारों से भरा बैग, पांच असाल्ट राइफल, पांच पिस्टल व नौ मैगजीन बरामद

Tue, 29 Nov 2022 07:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/ममदोट (पंजाब)

सार

बैग में पांच असाल्ट राइफल, पांच पिस्टल और नौ मैगजीन बरामद की। अमृतसर पुलिस उक्त हथियार अपने संग ले गई है। मालूम हो कि इससे पूर्व भी फिरोजपुर से पाकिस्तान से आई एके-47, पिस्टल व कारतूस पकड़े जा चुके हैं। सर्दी शुरू होते ही धुंध पड़ना शुरू हो चुकी है। धुंध की आड़ में सरहद पर तस्करों की गतिविधियां बढ़ गई है।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में पाकिस्तान की साजिश को लगातार सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नाकाम कर रहे हैं। अब पंजाब के फिरोजपुर में अमृतसर पुलिस और बीएसएफ ने दोना तेलुमल चौकी के नजदीक अंतरराष्ट्रीय सीमा से पांच असाल्ट राइफल, पांच पिस्टल व नौ मैगजीन बरामद की है। ये सारी सामग्री एक बैग में थी। इसे पाकिस्तानी तस्करों ने छिपाकर रखी थी। उल्लेखनीय है कि सोमवार को एसटीएफ ने अमृतसर से आठ पिस्तौल, 14 मैगजीन और 63 कारतूस के साथ एक तस्कर को दबोचा था। उसी की निशानदेही पर फिरोजपुर से हथियारों की ये खेप बरामद की गई है। 

विज्ञापन

खुफिया सूत्रों के मुताबिक अमृतसर पुलिस ने हथियारों व हेरोइन संग तस्कर परमजीत को दबोचा था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि हथियारों से भरा बैग बीएसएफ की दोना तेलुमल चौकी के नजदीक सीमा पर लगे बाड़ के गेट नंबर 195 के पास छिपाकर रखा है। मंगलवार को पुलिस ने बीएसएफ बटालियन-136 के साथ मिलकर बाड़ पार खेत से हथियारों से भरा बैग बरामद किया है। 

बैग में पांच असाल्ट राइफल, पांच पिस्टल और नौ मैगजीन बरामद की। अमृतसर पुलिस उक्त हथियार अपने संग ले गई है। मालूम हो कि इससे पूर्व भी फिरोजपुर से पाकिस्तान से आई एके-47, पिस्टल व कारतूस पकड़े जा चुके हैं। सर्दी शुरू होते ही धुंध पड़ना शुरू हो चुकी है। धुंध की आड़ में सरहद पर तस्करों की गतिविधियां बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें