फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर पर नशे की तस्करी, BSF ने दो दिन में 101 करोड़ की हेरोइन पकड़ी

Fri, 07 Apr 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद/फिरोजपुर
विज्ञापन
बार्डर से बीएसएफ ने बरामद की 26 करोड़ की हेरोइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार से भारत में नशा तस्करी करने वाले पाकिस्तानी तस्करों की कोशिश एक बार फिर नाकाम रही है। वीरवार सुबह सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाक तस्करों को खदेड़ते हुए 5 किलो से अधिक हेरोइन बरामद की है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 26 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


फलियां वाला-2 बटालियन के कमांडेंट एचपीएस सोही ने बताया कि गेहूं की फसल पकने के समय पाकिस्तानी तस्करों की गतिविधियां तेज हो जाती हैं। इन पर जवान मुस्तैदी से नजर रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार सुबह बीएसएफ पोस्ट जोगा फौजा सिंह एक्स-2 बटालियन, सेक्टर अबोहर में बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान सीमा पर हलचल देखते हुए फायरिंग की इससे बाद तस्कर वहां से फरार हो गए। सुबह होने पर सर्च ऑपरेशन के दौरान वहां से 5 पैकेट हेरोइन बरामद की गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

जवानों ने बरामद की 75 करोड़ की 15 किलो हेरोइन

बॉर्डर पर नशे की तस्करी, BSF ने पकड़ी करोड़ों की ड्रग्स - फोटो : File Photo
पाकिस्तान सीमा से सटे कस्बा खालड़ा में सीमा पार के तस्करों और बीएसएफ के जवानों के बीच मंगलवार रात जमकर गोलीबारी हुई। तस्कर सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में हेरोइन की खेप फेंक भागने में सफल रहे। वे भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश में थे। बॉर्डर पर हलचल देख चौकन्ने हुए जवानों ने मौके से 15 किलो हेरोइन बरामद की है।  

जानकारी देते हुए बीएसएफ के आईजी मुकुल गोयल ने बताया कि रात समय खालड़ा में तैनात बीएसएफ की 87 वीं बटालियन के जवानों को सीमा पर कुछ हलचल महसूस हुई। उन्होंने देखा कि  पाकिस्तान की तरफ से कुछ तस्करों ने भारत की तरफ हेरोइन फेंकने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने जब उन्हें ललकारा तो तस्करों ने गोलीबारी करनी शुरू कर दी।

हालात को भांपते हुए जवानों ने भी पाकिस्तानी तस्करों पर गोली चलाई, लेकिन तस्कर हेरोइन फेंक वापस भागने में सफल रहे। जब बीएसएफ की ओर सर्च अभियान चलाया तो जवानों को इलाके से 15 किलो हेरोइन बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 75 करोड़ रुपये आंकी गई है। आईजी मुकुल गोयल ने बताया कि सीमा पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें