फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर में हत्या: पड़ोसी ने महिला को उतारा मौत के घाट, गला रेतकर ली जान

Thu, 24 Nov 2022 07:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब)

सार

पुलिस जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान गायत्री देवी के रूप में हुई है। आरोपी ने गला रेतकर महिला को मौत के घाट उतारा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीरकपुर के बलटाना क्षेत्र की एकता विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रह रही एक 34 वर्षीय महिला की पड़ोसी दंपती ने कमरे में जाकर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद शव को बिस्तर पर ही पड़ा छोड़कर कमरे पर ताला लगा अपनी बच्ची समेत फरार हो गए। 

विज्ञापन


मृतका के पति राज बहादुर की सूचना पर डीएसपी जीरकपुर बिक्रम सिंह बराड़ और थानाध्यक्ष दीपिंदर सिंह बराड़ ने मौके पर पहुंचकर मृतका महिला गायत्री देवी के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। आरोपी पड़ोसी पवन एक होटल में काम करता है और उसकी पत्नी सलोनी घर में रहती थी। राज बहादुर ने बताया कि वह नहीं जानता कि पवन और सलोनी ने उसकी पत्नी की हत्या क्यों की?
 
जानकारी के मुताबिक 34 वर्षीय गायत्री देवी अपने पति राज बहादुर के साथ मकान नंबर-18 की पहली मंजिल पर बने कमरे में किराये पर रहती थी। पति राज बहादुर बलटाना के फर्नीचर मार्केट में एक दुकान पर काम करता है। जबकि फरार आरोपी दंपती अपनी चार माह की बेटी के साथ इसी मंजिल पर बने दूसरे कमरे में रहते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज बहादुर ने बताया कि गायत्री देवी उसकी दूसरी पत्नी है, उसने अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद गायत्री देवी से शादी की थी। वह रोजाना की तरह गुरुवार को अपने काम पर चला गया था। शाम को साढ़े चार बजे उसने पत्नी से फोन पर बात की तो सब ठीक था। साढ़े पांच बजे दोबारा फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद कई बार फोन करने पर भी जब गायत्री ने फोन नहीं उठाया तो वह घर आ गया। 

यहां आकर देखा तो उसके कमरे पर बाहर से ताला लगा था। उसने सोचा कि उसकी पत्नी सब्जी लेने बाजार गई होगी। इसके बाद उसने काफी देर इंतजार किया लेकिन जब पत्नी नहीं लौटी तो उसे शक हुआ। उसने कमरे का ताला तोड़कर अंदर जाकर देखा तो बिस्तर पर पत्नी खून से लथपथ पड़ी थी। वहीं पड़ोसी के कमरे पर भी ताला लगा था।

उसने नीचे आकर आसपास पूछा तो उन्होंने बताया कि चार बजे पवन और सलोनी धूप सेक रहे थे। इसके बाद शाम के समय दोनों चार बैग में अपना सामान भरकर बच्ची के साथ कहीं चले गए थे। वह मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। राज बहादुर ने पुलिस को बताया कि पवन और सलोनी ने ही उसकी पत्नी की हत्या की है। जबकि राज बहादुर ने हत्या का कोई कारण नहीं बताया। 

थानाध्यक्ष दीपिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि राजबहादुर के बयान दर्ज कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि अभी हत्या के कारण का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों पड़ोसियों में आपस में झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपी दंपती ने गायत्री देवी की हत्या कर दी है। उन्होंने पहले गायत्री का गला घोंटा और इसके बाद चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें