फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri Crime: युवक पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार, 17 दिन पहले पैसों के विवाद में चलाई थी गोली

Thu, 24 Nov 2022 11:29 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि गत सात नवंबर की रात भागवी निवासी मनदीप पर चिड़िया निवासी धर्मेंद्र उर्फ धर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के भागवी निवासी एक युवक पर फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान चिड़िया निवासी रवि प्रकाश के रूप में हुई है। इस संबंध में घायल के बयान पर पुलिस ने दो नामजद समेत तीन अन्य पर केस दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि इस हमले का एक नामजद आरोपी बुधवार को बहादुरगढ़ पुलिस के हत्थे भी चढ़ा है।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि गत सात नवंबर की रात भागवी निवासी मनदीप पर चिड़िया निवासी धर्मेंद्र उर्फ धर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की थी। मनदीप के चचेरे भाई के साथ धर्मेंद्र का 50 हजार रुपये को लेकर विवाद हुआ था और उसी के चलते गत सात नवंबर की रात मनदीप के घर के बाहर ही उसके पैर में गोली मारी गई थी। वारदात को अंजाम देकर कार में सवार होकर आरोपी फरार हो गए थे और घायल के बयान पर पुलिस ने इस संबंध में सशस्त्र अधिनियम समेत हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी चिड़िया निवासी रवि प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल वारदात के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

मकान के ताले तोड़ नकदी और गहने चुराए
ढाणी फौगाट निवासी एक व्यक्ति के मकान का ताला तोड़कर नकदी और गहने चुराने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में ढाणी फौगाट निवासी जितेंद्र ने बताया कि वो पेशे से ड्राइवर है। गत 22 नवंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे वो अपने मकान को ताला लगाकर छोटे भाई अरविंद के मकान पर चला गया था। उसके पिता की तबीयत खराब होने के चलते वो रात को वहीं सो गया। बुधवार सुबह पेयजल सप्लाई आने पर उसके पिता घर आए तो उन्हें ताला टूटा मिला। उसके पिता ने तत्काल उसे सूचित किया।

जितेंद्र ने बताया कि इसके बाद वो मौके पर पहुंचा। इसके बाद वो और उसका पिता अंदर घर गए तो वहां रखी अलमारी का ताला भी टूटा मिला। जब उन्होंने अलमारी की जांच की तो वहां से नकदी और गहने चोरी मिले। जितेंद्र ने बताया कि चोर उसके घर से दस हजार की नकदी समेत एक जोड़ी चांदी की पाजेबी और दो सोने की लोंग चोरी कर ले गए। इसके बाद जितेंद्र ने सदर थाना पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि जल्द ही पुलिस आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लेगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें