फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी ने किया पत्नी का मर्डर

Wed, 28 Jan 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड फौजी ने बुधवार शाम चाकू से गोदकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पिता को घर से भागता देख बेटे ने नाना को घटना की जानकारी दी। आरोपी के ससुर की ओर से मिली शिकायत के आधार पर रामपुरा थाना पुलिस ने हत्या की धारा में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अहीरवाल निवासी राजेंद्र सिंह रिटायर्ड फौजी है। वह पांच साल से रामपुरा थाना क्षेत्र के राव तुलाराम विहार फेस-2 में रह रहा है। हाल में वह हरियाणा पुलिस में प्रशिक्षु है। उसकी शादी करीब पंद्रह साल पहले टींट निवासी रणवीर सिंह की बेटी ललिता(38) से हुई थी।

परिवार में दो बच्चे अलीशा और चिराग हैं। घटनाक्रम के अनुसार बुधवार शाम चिराग ने देखा कि पिता राजेंद्र घर से रामपुरा की ओर भाग रहा है। अंदर जाकर देखा तो बिस्तर पर चिराग की मां ललिता का खून से लथपथ शव पड़ा था। चिराग ने अपने नाना रणवीर सिंह को जानकारी दी।
विज्ञापन


रणवीर सिंह की सूचना पर रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। रणवीर सिंह ने दामाद राजेंद्र सिंह के खिलाफ बेटी की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

हत्या का कारण अवैध संबंध तो नहीं
ससुर रणवीर सिंह ने बताया कि बेटी ने कुछ समय पूर्व आशंका जताई थी कि राजेंद्र कभी भी उसकी हत्या कर सकता है। उसने यह भी बताया था कि राजेंद्र का किसी दूसरी औरत से अवैध संबंध है, जिसके चलते उसे हत्या किए जाने की आशंका है।

भगत सिंह, एसएचओ, रामपुरा थाना ने बताया कि रणवीर की शिकायत पर आरोपी दामाद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें