फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग मिलकर मां से ऐसा कांड, कलेजा कांप जाएगा

Wed, 10 Jun 2015 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियां ऐसी तो नहीं होती, जैसी पटियाला वाली निकली। पटियाला जिले में एक बेटी ने प्रेमी संग मिलकर अपनी मां के साथ ऐसा कांड कर डाला, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।
विज्ञापन


थाना जुल्कां के अधीन पड़ते गांव मलकपुर कंबोआं में बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां का कत्ल करके उसकी लाश घर में दफना दी। पुलिस ने लाश को बरामद करके आरोपी बेटी व उसके प्रेमी को काबू कर लिया है। उनके खिलाफ हत्या, सबूतों को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।

बलराम पुत्र लाल चंद निवासी गांव मलकपुर कंबोआं थाना जुल्कां ने पुलिस के पास बयान दिया है कि वह काम के सिलसिले में जगाधरी (हरियाणा) गया हुआ था। उसका दूसरा भाई और पिता भी काम के सिलसिले में बाहर गए थे। 6 जून को कई फोन करने पर भी मां ने नहीं उठाया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

प्रेमी के साथ मिलकर गला घोंट कर मां को मार डाला

7 जून को उसने अपनी बहन सोनिया (22) को फोन किया। बहन ने बताया कि मां शकुंतला देवी (50) घर से 55 हजार रुपये लेकर फरार हो गई है। वह तुरंत घर पहुंचा तो पाया कि घर के आंगन में एक जगह नए सिरे से लीपा पोती की गई। पूछने पर बहन सोनिया कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी।

भाई बलराम को शक हुआ, क्योंकि उसे पता था कि बहन के पड़ोस में ही रहने वाले कुलविंदर सिंह उर्फ रेडू नाम के एक नौजवान से प्रेम संबंध हैं। मां अकसर सोनिया को कुलविंदर के साथ मिलने से रोकती थी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो सोनिया ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

सोनिया ने पूछताछ में माना कि 5 जून की रात को उसने मां को खाने में नींद की गोलियां डाल कर दे दी। बेहोश होने पर प्रेमी के साथ मिलकर उसका गला घोंट कर मार डाला। सबूत मिटाने के चक्कर में दोनों ने मिट्टी का तेल डालकर शकुंतला देवी को जलाने की भी कोशिश की। फिर उन्होंने अधजली लाश को घर में ही गड्ढा खोद कर दफना दिया। पुलिस ने आरोपी बेटी व उसके प्रेमी को काबू कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें