फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरे के महंत के हाथ-मुंह बांधकर घोंट दिया गला

Wed, 07 Oct 2015 05:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नरवाना(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरे के 60 वर्षीय महंत की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। महंत के हाथ और मुंह बांधकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। वारदात हरियाणा के नरवाना शहर के पंजाबी चौक स्थित चोपड़ा पति के पीपलनाथ डेरे का है।
विज्ञापन


हत्या के बाद आरोपी डेरे से लाखों रुपये की नकदी व अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। घटना का पता सुबह उस समय लगा जब श्रद्धालु डेरे में पहुंचे। पुलिस फिलहाल हत्या को लूट की घटना से जोड़कर देख रही है।

पुलिस आरोपियों का सुराग लगाने के लिए शहर के चौकों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। महंत पिछले कई वर्षों से डेरे में अकेले ही रहते थे। शहर के बीचोंबीच स्थित डेरे में हत्या की घटना से शहर में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह जब श्रद्धालु डेरे में पहुंचे तो डेरे का दरवाजा खुला मिला और अंदर का दृश्य देखकर तो सब हैरान रह गए। महंत किशोरनाथ का शव खाट पर पड़ा था और मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। शहर के बीच पंजाबी चौक में स्थित डेरे में हुई इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा दिए। क्योंकि पंजाबी चौक में देर रात तक और अल सवेरे तक खूब गहमा गहमी रहती है।

पीपलनाथ डेरे के महंत किशोरीनाथ की हत्या के बाद हत्यारे डेरे में पड़ी लाखों रुपये की नकदी व सामान लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी आदर्शदीप सिंह और शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

घटना स्थल से सबूत एकत्रित करने के लिए फिंगर एक्सपर्ट टीम और डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने चोपड़ा पति के रणधीर सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर हत्यारों की धरपकड़ के लिए दो टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन

महंत का शव खाट पर पड़ा था, काफी सामान गायब

शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि महंत की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पूरी घटना की जांच की जा रही है। सोमवार को दो युवक डेरे में आए हैं।

उन्हीं पर शक की सुई घूम रही है। पता लगाया जा रहा है कि अज्ञात लोग कहां से डेरे में घुसे। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

इनेलो के हलका प्रधान सुदेश चोपड़ा ने बताया कि मंगलवार सुबह लोग जब डेरे में पहुंचे तो देखा कि महंत का शव खाट पर पड़ा था। डेरे में स्थित अलमारियां के ताले टूटे पड़े हैं। काफी सामान गायब है। उन्होंने प्रशासन से जल्द हत्यारों को काबू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आज डेरे तक भी सुरक्षित नहीं इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। उन्होंने बताया कि यह डेरा गांव बसने पर बनाया गया था जिसके साथ लोगों की मान्यता जुड़ी हुई है।

चार वर्षों से डेरा संभाल रहे थे महंत किशोरीनाथ
पंजाबी चौक में पिछले कई वर्षों से पीपलनाथ डेरा बना हुआ है। पिछले चार वर्षों से डेरे को महंत किशोरीनाथ चला रहे थे। इस डेरे के अधीन पंजाबी चौक पर करोड़ों रुपयों की कई दुकानें हैं जिससे लाखों रुपये की आमदनी है। महंत डेरे में अकेले ही रहते थे।

दो युवकों पर शक की सुई
शक की सुई दो युवकों पर घूम रही है। बताया गया कि सोमवार को दो अज्ञात युवक डेरे में आए थे। लगता है कि वही युवक रेकी के उद्देश्य से डेरे में आए थे। उन्हीं दो युवकों ने लूटपाट की नियत से घटना को अंजाम दिया है। पुलिस जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें